फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स अस्पताल के डॉक्टरों की टीम सुशांत सिंह मामले की फॉरेसिक जांच करेगी, सीबीआई ने मांगी थी मदद

Sat, 22 Aug 2020 03:17 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की जांच में एम्स के फॉरेंसिक विभाग के डॉक्टर सीबीआई की सहायता करेंगे। सीबीआई अपनी जांच रिपोर्ट एम्स को सौपेगी। इससे डॉक्टरों की टीम सुशांत की मौत के कारणों का विश्लेषण करेगी।

विज्ञापन

    
एम्स में फोरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि सीबीआई इस मामले से जुड़ी सभी रिपोर्ट को दस्तावेजों को एकत्र कर रही है। इसकी रिपोर्ट जल्द ही अस्पताल को सौंपी जाएगी। रिपोर्टों के आधार पर उनकी मौत के कारणों को देखा जाएगा। 

डॉक्टरों की टीम सुशांत की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट की भी फिर से जांच करेगी। इसमे उनके शरीर पर लगी चोटों का भी विश्लेषण किया जाएगा। इसके जरिए पता चल सकेगा कि सुशांत ने आत्महत्या की थी या उनकी हत्या हुई थी। 
विज्ञापन


जरूरत पड़ने पर डॉक्टरों की टीम मुंबई भी रवाना होगी। सीबीआई ने एम्स के फॉरेसिग विभाग के डॉक्टरों से इस मामले की जांच में सहयोग करने का निवेदन किया था। दो दिन पहले की सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें