फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्य निकेतन हादसे के बाद सरकार का बड़ा एलान: दिल्ली में 10000 छात्रों के लिए बनेंगे हॉस्टल, पॉलिसी पर काम शुरू

Tue, 15 Sep 2026 06:32 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक घोषणा नहीं है, बल्कि इस पर जमीनी स्तर पर काम शुरू हो चुका है। सरकार ने हॉस्टल निर्माण से जुड़े संबंधित विभागों के साथ कई अहम बैठकें की हैं। हॉस्टल के लिए दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में सही जगहों का चुनाव कर लिया गया है। 
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा एलान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश भर से दिल्ली आकर अपने सपनों को उड़ान देने वाले छात्रों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि राज्य सरकार छात्रों के लिए 10,000 की क्षमता वाले नए हॉस्टल का निर्माण करने जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बाहरी छात्रों को राजधानी में सुरक्षित और किफायती आवास उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन


विज्ञापन

योजना से जुड़ी बातें
सरकार द्वारा बनाए जाने वाले इन नए हॉस्टलों में एक साथ 10,000 छात्रों के रहने की उत्तम व्यवस्था होगी। ये हॉस्टल सिर्फ किसी एक वर्ग के लिए नहीं होंगे, बल्कि लड़के और लड़कियों दोनों के लिए अलग-अलग सुरक्षित हॉस्टल बनाए जाएंगे। दिल्ली की किसी भी यूनिवर्सिटी या कॉलेज में दाखिला लेने वाले छात्र इन सुविधाओं का लाभ उठाने के पात्र होंगे।

काम शुरू, पॉलिसी का ड्राफ्ट हो रहा तैयार
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक घोषणा नहीं है, बल्कि इस पर जमीनी स्तर पर काम शुरू हो चुका है। सरकार ने हॉस्टल निर्माण से जुड़े संबंधित विभागों के साथ कई अहम बैठकें की हैं। हॉस्टल के लिए दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में सही जगहों का चुनाव कर लिया गया है। इसके अलावा, छात्रों के आवंटन और हॉस्टल के नियमों से जुड़ी एक विस्तृत पॉलिसी का ड्राफ्ट भी तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

माता-पिता पूरी निश्चिंतता से भेज सकेंगे अपने बच्चे
मुख्यमंत्री ने योजना के विजन को साझा करते हुए कहा कि सरकार ने छात्रों की बुनियादी जरूरतों और आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से अध्ययन किया है। उन्होंने देश भर के अभिभावकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मैं आपको भरोसा दिलाती हूं कि हम ऐसे हॉस्टल बनाएंगे जहां देश भर के माता-पिता पूरी निश्चिंतता के साथ अपने बच्चों को भेज सकें। हमारा लक्ष्य है कि छात्र, खाने या महंगे किराये पर रहने की चिंता से पूरी तरह मुक्त हो जाएं और अपना पूरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ अपने सपनों को पूरा करने पर लगा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें