फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड ने बंधक बना दोस्तों संग महीनों किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-41 स्थित कोठी में एक युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने प्रेमी पर अपने दो दोस्तों से सामूहिक दुष्कर्म कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


नोएडा पुलिस ने आठ अक्तूबर को जीरो एफआईआर दर्ज कर कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, पंजाब पुलिस को मामला टरकाने के प्रयास में लगी रही। आखिर में डीआईजी के निर्देश पर बुधवार शाम मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, मूलरूप से बरेली की रहने वाली युवती पंजाब के मोहाली में रहती थी और वहीं एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि वर्ष 2012 में करण नाम के युवक से उसकी दोस्ती हुई थी। तब से दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान प्रेमी युवक शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करता रहा। शादी के लिए दबाव बनाने पर युवक उसे कभी समझाकर तो कभी धमकाकर चुप करा देता था। सितंबर 2014 में वो प्रेमी के साथ नोएडा के सेक्टर-41 के जे ब्लॉक स्थित कोठी में आई थी।

इस दौरान उसे कोठी में बंधक बनाकर रखा गया और प्रेमी के दो दोस्तों ने उसके साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान वहीं रहने वाली दो महिलाओं पर भी उसने आरोपियों का साथ देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

आरोपियों के चंगुल से छूटकर भागी युवती

आरोपियों के चंगुल से छूटकर आई युवती ने सेक्टर-39 थाने में शिकायत दी। आठ अक्तूबर 2014 को पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला पंजाब पुलिस को भेजने के लिए डीआईजी ऑफिस भेजा गया। मेरठ रेंज डीआईजी द्वारा नोएडा पुलिस को यह कहकर मामला वापस भेज दिया कि जब सामूहिक दुष्कर्म नोएडा में हुआ तो जांच भी वहीं होनी चाहिए। उन्होंने सज्ञान लेकर नोएडा पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया।

जिसके बाद बुधवार रात थाना सेक्टर-39 में क्राइम नंबर लिखकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जिसमें दुष्कर्म करने, बंधक बनाने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया गया है। मामले में अन्य दो महिलाओं पर भी षड्यंत्र में शामिल रहने का आरोप लगाया गया है।

खूब उड़ाया नियमों का मखौल
न्यायपालिका की गाइड लाइंस के मुताबिक चाहे किसी भी थाने का मामला हो दुष्कर्म पीड़ित की थाने से जीरो एफआईआर दर्ज कर तुरंत उसका मेडिकल कराया जाता है। लेकिन इस मामले में आठ अक्तूबर को जीरो एफआईआर दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने अब तक पीड़ित का मेडिकल नहीं कराया है। पुलिस के मुताबिक अब युवती को उसके घर से बुलाकर मेडिकल कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें