फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आदिवासी युवाओं को हॉस्पिटैलिटी प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आदिवासी युवाओं को कौशल प्रशिक्षण व रोजगार से जोड़ने के लिए द ललित सूरी हॉस्पिटैलिटी स्कूल ने प्लेसमेंट-लिंक्ड हॉस्पिटैलिटी स्किलिंग कार्यक्रम के पहले बैच के प्रतिभागियों को सम्मानित किया। जनजातीय कार्य मंत्रालय के सहयोग से हुए कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर, मणिपुर और नागालैंड के 76 युवाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण एक जून से 29 अगस्त तक फरीदाबाद स्थित संस्थान में हुआ। युवाओं को फूड प्रोडक्शन, फ्रंट ऑफिस और फूड एंड बेवरेज सर्विस के लिए 450 घंटे का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें संचार कौशल, खाद्य सुरक्षा, कार्यस्थल शिष्टाचार और साक्षात्कार की तैयारी भी शामिल रही।
अगले चरण में युवाओं को दिल्ली, मुंबई, गोवा, बेंगलुरु, चंडीगढ़, श्रीनगर व जयपुर समेत अन्य शहरों में तीन माह का औद्योगिक प्रशिक्षण मिलेगा। प्रतिभागियों को एनएसक्यूएफ प्रमाणन के साथ द ललित समूह व अन्य संस्थानों में रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें