ये मामला फरीदाबाद की नीलम का है। 14 मार्च को नीलम की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। उसे सेक्टर-21 स्थित निजी अस्पताल में लाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उसके दिमाग की नस फट गई है। पीड़िता का 15 व 16 मार्च को ऑपरेशन भी किया गया लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।
ऑपरेशन के बाद पीड़िता की ओर से किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं की गई। इसके बाद 19 मार्च को फिर से नीलम की तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने जांच कर बताया कि उसके दिमाग ने काम करना बंद कर दिया है। परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि नीलम की मौत इसी दिन हो चुकी थी।