शहर में 80 फीसदी ध्वनि प्रदूषण बेवजह बजने वाले वाहनों के हॉर्न से है। ‘द अर्थ सेवियर्स फाउंडेशन’ इसके खिलाफ अभियान चलाएगी। इसकी शुरूआत हुडा सिटी सेंटर चौक से शुक्रवार को होगी।
बता दें कि संस्था दिल्ली में ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ आंदोलन चला रही है। फाउंडेशन ‘डू नॉट हांक’ मुहिम शुरू करने जा रही है। इसके तहत चालकों को हुडा सिटी सेंटर चौक स्थित रेड लाइट पर हॉर्न बजाने के नुकसान के बारे में बताया जाएगा।
साथ ही वाहनों पर डू नॉट हॉक का स्टीकर भी लगाया जाएगा। ताकि, अधिक संख्या में लोग जागरूक हों। फाउंडेशन के सदस्य हाथों में पोस्टर और बैनर लगे चौराहे पर खड़े रहेंगे।