फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में लॉकडाउन के दौरान चलती मिली हुक्का पार्टी, 31 युवक-युवती पकड़े

Sun, 02 Aug 2020 03:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

  • रेव पार्टी की सूचना पर पुलिस ने न्यू आर्य नगर की निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट में मारा था छापा 
  • एक युवक ने जन्मदिन पर आयोजित की थी पार्टी, 12 स्कूटी और मोटर साइकिल भी की जब्त 
विज्ञापन
यहां चल रही थी हुक्का पार्टी... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में लॉकडाउन होने के बावजूद सिहानी गेट थाना क्षेत्र के न्यू आर्य नगर में निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट में हुक्का पार्टी चलती मिली। पुलिस ने 31 युवक-युवतियों को गिरफ्तार कर उनके 13 दोपहिया वाहन भी जब्त किए। पुलिस ने बताया कि एक युवक ने अपने जन्मदिन पर पार्टी का आयोजन किया था। बिल्डिंग से मिले सभी लोगों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


सिहानी गेट पुलिस को शनिवार दोपहर सूचना मिली कि न्यू आर्य नगर रोड स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में रेव पार्टी चल रही है। लॉकडाउन में रेव पार्टी की सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई। छापा मारा गया तो बिल्डिंग के बेसमेंट में 10 युवतियां व 21 युवक पार्टी करते मिले। पुलिस को देखकर उनमें अफरातफरी मच गई। मौके से हुक्का व हुक्के का फ्लेवर भी बरामद हुआ। लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले आई।  

पांच हजार रुपये में एक घंटे के लिए बुक हुआ था बेसमेंट
पुलिस ने बताया कि शनिवार को मोहित नाम के युवक का जन्मदिन था, जिसके लिए उसने पार्टी आयोजित की थी। पार्टी का आयोजन और हुक्के की व्यवस्था सद्दाम नाम के व्यक्ति ने कराई थी। बेसमेंट को एक घंटे के लिए पांच हजार रुपये में किराए पर लिया गया था। सभी युवक-युवतियां पढ़ने वाले हैं। थाने लाकर उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।  
विज्ञापन


बिल्डिंग मालिक के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा
एसपी सिटी डॉ. मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि सभी युवक-युवतियों के खिलाफ कोविड-19 अधिनियम और कर्फ्यू के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही लॉकडाउन में पार्टी के लिए बेसमेंट किराए पर देने वाले बिल्डिंग मालिक का पता भी लगाया जा रहा है। उसके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। 

लॉकडाउन में पार्टी से बाज नहीं आ रहे शौकीन मिजाज
कोरोना संक्रमण फैलने से बचाने के लिए तमाम तरह के इंतजाम पुलिस-प्रशासन लगाकर कर रहा है। इसके तहत सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का इस्तेमाल अनिवार्य है। साथ ही सार्वजनिक आयोजनों पर भी प्रतिबंध है। इसके बावजूद शौकीन मिजाज लोग लॉकडाउन में भी पार्टी से बाज नहीं आ रहे हैं। इससे पहले राजनगर में एक कारोबारी के मकान के बेसमेंट में शराब पार्टी चलती मिली। पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसी तरह आरडीसी स्थित एक होटल में भी शराब पार्टी चलती मिली, जिसमें सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें