फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देने के बहाने 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 02 Aug 2020 12:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दनकौर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

बिलासपुर से गांव लौट रही एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों ने पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर यासीन उर्फ कुप्पा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। 

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति शुक्रवार शाम अपने 3 बच्चों को खरीदारी कराने के लिए बिलासपुर लाया था। देर शाम बाजार से लौटते समय उसकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति वहां से गुजर रहा था। उसने लिफ्ट देने के बहाने उसकी 10 वर्षीय बेटी को बाइक पर बैठाने की बात कही। पीड़ित ने बेटी को उसके साथ भेज दिया। 

आरोप है कि आरोपी ने रास्ते में एक बाग में मासूम के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए किसी को नहीं बताने की धमकी देकर फरार हो गया। घर पहुंचने पर बच्ची ने रोते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी को उसके गांव के नजदीक से ही गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें