फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंगः नाबालिग बेटी ने कहना नहीं माना तो मां ने बेटे संग मिल गला घोंटा, गिरफ्तार

Fri, 19 Apr 2019 01:42 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोनी
विज्ञापन
मृत शरीर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कहना नहीं मानने पर मां ने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर अपनी 15 वर्षीय बेटी का रुमाल से गला घोंटकर हत्या कर दी। यह घटना लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के संगम विहार में दोपहर करीब तीन बजे हुई। हत्या के बाद मां-बेटा बोरे में शव छिपाकर स्कूटी से ठिकाने लगाने ले जा रहे थे, तभी पड़ोसी ने बोरे से निकले पैर को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मां और बेटे को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मां ने हत्या की बात कबूल की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से जिला मुजफ्फरनगर निवासी एक महिला बेटी 15 वर्षीय बेटी और 14 वर्षीय बेटे के साथ संगम विहार में किराए के मकान में रहती है। महिला ने तीन दिन पूर्व ही मकान किराए पर लिया था। बुधवार रात बेटी का मां और भाई से झगड़ा हो गया था। बृहस्पतिवार दोपहर दोबारा कहासुनी होने पर भाई घर छोड़कर जाने लगा। पड़ोसी उसे पकड़ कर घर में छोड़ आए। कुछ देर बाद मां और बेटा एक बोरे को स्कूटी पर रखते दिखाई दिए। पड़ोसी ने बोरे से पैर बाहर निकले देखकर पुलिस को सूचना दी। 

एसएचओ शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर बोरा खोला तो उससे बेटी का शव निकला। इसके बाद पुलिस मां और बेटे को गिरफ्तार कर लिया। मां ने पुलिस को बताया कि बेटी उनकी बात नहीं मानती थी। इस कारण परिवार में झगड़ा होता था। बेटी के कारण उन्हें तीन माह में करीब नौ मकान बदलने पड़े थे। दोपहर में झगड़े के बाद रुमाल से गला घोंटकर बेटी की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें