शालिनी ने लगाए थे हिंसा के आरोप
हनी सिंह की पत्नी शालनी तलवार ने हनी सिंह व उनके परिवार पर घरेलू हिंसा के अलावा कई गंभीर आरोप लगाते हुए अदालत में याचिका दायर की थी। अदालत ने हनी सिंह व उनके परिवार को अगले आदेश तक याची शालिनी तलवार के साथ संयुक्त स्वामित्व वाली संपत्ति, उनकी पत्नी के स्त्रीधन आदि को किसी भी प्रकार से बेचने व न निपटाने का निर्देश दिया था।
शालनी ने याचिका में हनी सिंह के अलावा अपनी सास भूपिन्द्र कौर, ससुर सरबजीत सिंह व ननद स्नेहा सिंह को पक्ष बनाया था। याची ने आरोप लगाया है कि विवाह के बाद से ही उसे प्रताड़ित करने के अलावा मारपीट की जा रही है।
स्कूल में चढ़ा था दोनों का प्यार परवान
शालिनी तलवार, हनी सिंह की स्कूल के समय से गर्लफ्रेंड थीं। दोनों ने दिल्ली के गुरु नानक पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की और यहीं से दोनों का इश्क परवान चढ़ा। हनी सिंह शालिनी से पहली नजर में ही प्यार कर बैठे थे। स्कूल के दिनों से ही दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था, लेकिन कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया।
बहुत गुपचुप तरीके से की थी दोनों ने शादी
हनी सिंह और शालिनी तलवार ने साल 2011 में दिल्ली स्थित एक गुरुद्वारे में सिख रीति रिवाजों के साथ शादी की। दोनों परिवारों की मौजूदगी में गुपचुप तरीके से यह शादी हुई, जिसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। शादी के तीन साल बाद दोनों के बीच अफेयर की खबरें बाहर आईं। दरअसल, हनी सिंह ने एक रिएलिटी शो के दौरान शालिनी से अपनी शादी की बात बताई, जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया।
हनी पर पत्नी ने लगाए थे अवैध संबंध के आरोप
साल 2022 में शालिनी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि हनी सिंह ने उनके साथ मारपीट की थी। उनकी शादी को हुए 10 साल हो गए हैं, लेकिन बदले में शालिनी को मानसिक और शारीरिक रूप से सिर्फ प्रताड़ित ही किया गया है। इंटरनेशनल टूर पर जाने के बहाने हनी कई महिलाओं के साथ अवैध शारीरिक संबंध भी बनाते हैं। हनी ने उनके साथ जानवरों की तरह बर्ताव किया है और यही कारण है कि वह उनसे अलग होना चाहती हैं।