फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' विधायकों को देना पड़ेगा 'ईमानदारी टेस्ट'

विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से जन्मी आम आदमी पार्टी (आप) अपने विधायकों की ईमानदारी परखेगी। इसका मकसद करीब एक साल के सार्वजनिक जीवन में उनके चरित्र के लेखा-जोखा लेना है। इसके लिए आप ने आम लोगों से शिकायत मांगी है।
विज्ञापन


जांच शुरू होते ही पार्टी संबंधित विधायक को टिकट देने से इनकार भी कर सकती है। इसका फैसला जुर्म के गंभीरता को देखते हुए लिया जाएगा। दोषी पाए जाने पर पार्टी से सदस्यता रद्द होगी।

पार्टी का कहना है कि उसके विधायक पिछली साल आठ दिसंबर को पहली बार चुनाव जीते थे। सार्वजनिक जीवन में रहते हुए अभी तक आप के किसी विधायक पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है।
विज्ञापन


इस बीच विधायकों ने लोगों की सलाह पर काम किए। मोहल्ला सभाओं में आम लोगों की रजामंदी से विकास कार्यों की योजनाएं बनाईं।
Trending Videos

कट सकता है कई विधायकों का टिकट

पार्टी का मानना है कि उसके विधायकों को आम लोगों की परीक्षा पर खरा उतरना होगा। लोगों के मन में इस बात की शंका नहीं होनी चाहिए कि आप का कोई विधायक भ्रष्टाचारी है।

इसके लिए पार्टी ने आम लोगों से गुजारिश की है कि अगर उनके पास पार्टी के किसी भी विधायक के खिलाफ भ्रष्टाचार से संबंधित कोई शिकायत है तो साक्ष्य के साथ पार्टी का तत्काल इसकी जानकारी दें।

पार्टी का दावा है कि सारी शिकायतें आप की अनुशासनात्मक समिति को भेज दी जाएंगी। समिति सबसे पहले सभी शिकायतों की छानबीन होगी। अगर किसी मामले में जांच की जरूरत महसूस हुई तो अगले चुनाव में संबंधित विधायक का टिकट कट सकता है। इसके अलावा अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसकी पार्टी सदस्यता रद्द हो जाएगी।
विज्ञापन

कैसे और कहां भेजें शिकायत

पार्टी ने दिल्लीवासियों को शिकायत भेजने के लिए ऑन लाइन/ऑफ लाइन प्लेटफार्म मुहैया कराया है। शिकायत की सॉफ्ट कॉपी पार्टी की मेल आईडी feedback@aamaadmiparty.org पर भेज सकते हैं।

वहीं, शिकायती चिट्ठी दो पतों पर भेजी जा सकती हैं। आम दिल्लीवासी आप, राष्ट्रीय सचिवालय, उत्तर प्रदेश,119 कौशाम्बी, गाजियाबाद (यूपी) पिन-201010 या दिल्ली प्रदेश कार्यालय आप, 28/8, बोधराज कोहली मार्ग, पूर्वी पटेल नगर, नई दिल्ली, 110008 पर शिकायत भेज सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें