फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन का होम सिगनल हुआ फेल, ट्रेनें प्रभावित

Sun, 13 Nov 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
फरीदाबाद
विज्ञापन
बल्लभगढ़ में शनिवार को बल्लभगढ़ स्टेशन का होम सिगनल फे ल हो जाने के कारण गाडिय़ों का परिचालन प्रभावित हुआ। लोको पायलट को अथॉरिटी लेटर और वायरलेस सेट पर मैसेज देकर ट्रेनों को निकाला गया। सुबह नौ बजे फेल हुआ सिगनल करीब 45 मिनट बाद ठीक हो पाया। इसके चलते डाउन मेन लाइन (दिल्ली की ओर जाने वाली) की गाडिय़ां प्रभावित हुई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब नौ बजे अचानक होम सिगनल फेल हो गया। सिगनल फेल होने के कारण मथुरा से आने वाली युवा एक्सप्रेस आउटर पर खड़ी हो गई। सूचना मिलने पर रेलवे सिगनल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सिगनल को ठीक करने में जुट गए।

चूंकि डाउन मेन लाइन का सिगनल फेल हुआ था इसके कारण मेन लाइन प्रभावित होने लगी। बाद में वायरसेल सेट पर मैसेज और अथॉरिटी लेटर देकर ट्रेनों को निकाला गया। सिगनल फेल होने के कारण युवा एक्सप्रेस, कोसीकलां गाजियाबाद शटल और पश्चिम एक्सप्रेस करीब 15 से 20 मिनट तक प्रभावित रही। डिप्टी एसएस एडी गर्ग ने बताया कि करीब पौने दस बजे खराबी को ठीक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें