फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह राज्यमंत्री के हेलीकाप्टर की हिंडन में इमरजेंसी लैंडिंग

Wed, 10 Feb 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से उत्तराखंड के नई टिहरी जा रहे गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू के हेलीकाप्टर के लैंडिंग गियर में मंगलवार दोपहर को खराबी आ गई।
विज्ञापन


दिल्ली के सफदरजंग से उड़ने के बाद आई तकनीकी खराबी के चलते हेलीकाप्टर की हिंडन एयरबेस में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।

करीब ढाई घंटे बाद उन्हें दूसरे हेलीकाप्टर से उत्तराखंड रवाना किया गया। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने लोकसभा सांसद माला राजलक्ष्मी शाह के साथ दोपहर करीब 12 बजे एमआई-17 हेलीकाप्टर से नई टिहरी के लिए उड़ान भरी।

हेलीकाप्टर में दोनों के साथ आठ अन्य लोग भी मौजूद थे। उड़ान भरने के चंद मिनटों में ही गियर लैंडिंग सिस्टम में खराबी आने के चलते हिंडन एयरबेस में हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।
विज्ञापन


इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना से हड़कंप मच गया। हालांकि हिंडन में सुरक्षित लैंडिंग के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। दोपहर 12:11 बजे लैंडिंग करवाई गई।
विज्ञापन


इसके बाद दोपहर 2:50 बजे दूसरे हेलीकाप्टर से उन्हें नई टिहरी के लिए रवाना किया गया। एयरफोर्स अधिकारियों ने बताया कि दूसरे हेलीकाप्टर से गृह राज्यमंत्री को रवाना कर दिया गया है। उनके हेलीकाप्टर में आई तकनीकी खामियों को सुधारा जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें