फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री राजनाथ बोले- भटके युवाओं को आत्मनिर्भर बनान हमारी जिम्मेदारी

Wed, 30 Aug 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
rajnath singh
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को विज्ञान भवन में आयोजित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंर्तगत दिल्ली पुलिस की महत्वकांक्षी युवा कौशल योजना का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि योग्यता, प्रतिभा व क्षमता महलों में ही नहीं, बल्कि झुग्गी-झोपड़ी व गांव गलियारों में बसती है। झुग्गी-झोपड़ी के गलत रास्ते पर भटके युवकों को सही रास्ते पर लाना हमारी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


गृहमंत्री ने कहा कि बच्चों को कौशल विकास का प्रशिक्षण देना छोटा काम नहीं है। इस क्षेत्र में दिल्ली पुलिस बड़ी भूमिका निभा रही है। उन्होंने दिल्ली पुलिस की पीठ थपथपाते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस के प्रति लोगों का नजरिया बदल रहा है। उन्होंने रिमोर्ट से युवा कौशल योजना का उद्घाटन किया।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली पुलिस को अन्य राज्यों की पुलिस को नजर बताते हुए कहा कि 21वीं सदी की पुलिस ऐसी ही होनी चाहिए, जो अपने काम केअलावा सामाजिक दायित्व भी निभाए। बच्चों को कौशल विकास का प्रशिक्षण देना आसान काम नहीं है। ये अच्छी बात है कि दिल्ली पुलिस बच्चों को कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर खुद को 21वीं सदी में ले जा रही है। जो दिखता है उससे ही पुलिस की छवि बनती है। दिल्ली पुलिस ने खुद को 21वीं सदी में लाने के लिए अपने में परिवर्तन किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोगों का विश्वास जीतना पुलिस की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है। अब दिल्ली पुलिस की छवि बदलने लगी है। पुलिस की छवि सिपाही व सब-इंस्पेक्टर के हाथ में होती है। जैसी छवि वह बनाते है वैसी ही बनती है। हालांकि पुलिस केपास सीमित संसाधन हैं। पुलिस ने जिस तरह से 13 जिलों में 1500 बच्चों में से 2269 बच्चों का कौशल विकास के लिए सलेक्शन किया है वह सराहनीय कार्य किया है। पुलिस गलत रास्ते पर भटके बच्चों को सही रास्ते पर ला रही है।
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने भी की दिल्ली पुलिस की तारीफ

rajnath singh
इस मौके पर उपराज्यपाल ने कहा कि देश में युवाओं की संख्या 60 से 70 फीसदी है। आधुनिक जमाने में युवा माता-पिता से भी बड़ी मुश्किल से जुड़ पाते हैं। कौशल विकास योजना का उद्देश्य गलत रास्ते पर चले गए युवाओं को सही रास्ते पर लाकर उसे ऐसा बनाया जाए कि वह स्वयं कमाई कर सके। दिल्ली पुलिस इस काम को बखूबी निभा रही है। 

पुलिस आयुक्त ने कहा कि स्ट्रीट क्राइम में 95 फीसदी ऐसे युवा होते हैं जो पहली बार अपराध करते हैं। पुलिस इस योजना के तहत युवाओं को मुख्य धारा में लाने का काम कर रही है। दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना मंत्रालय के साथ 2269 युवाओं का चयन किया है। इन युवाओं को दिल्ली पुलिस केथानों व परिसर में खोले गए 36 प्रशिक्षण केन्द्रों में विभिन्न श्रेणी के रोजगार का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जाकि वह आत्मनिर्भर बन सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें