अमित शाह ने कहा कि दिल्ली की जनता आगामी चुनाव में केजरीवाल से हिसाब मांगेगी और भारतीय जनता पार्टी से अपना मुख्यमंत्री चुनेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की 80 फीसदी बातें झूठी होती हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पैदल चलने वाले लोगों के लिए एक कल्पना की गई है कि उनके लिए साइकिल ट्रैक बनाया जाए। इस प्रोजेक्ट के आने से प्रदूषण में भी कमी आएगी। यह प्रोजेक्ट पीएम मोदी के हिट इंडिया प्रोजेक्ट को भी सहयोग करेगा।
अमित शाह ने कहा कि मैं चाहता हूं कि इस प्रोजेक्ट के जरिए लोग ज्यादा से ज्यादा साइकिल का प्रयोग करें। चाहे छात्र हों या आफिस जाने वाले लोग, सभी को साइकिल का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा लगाने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें जेल में डालना चाहिए, लेकिन केजरीवाल उनको बचाना चाहते हैं। हमने रोड और मेट्रो बनाया। साइकिल ट्रैक का उद्घाटन करने वाले हैं। जनता को चुनाव में सवाल पूछ कर सही प्रत्याशी का चुनाव करना चाहिए।