फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: गृहमंत्री ने की J&K में सुरक्षा हालात की समीक्षा बैठक, BSF को दिए जीरो घुसपैठ सुनिश्चित करने के निर्देश

Tue, 11 Feb 2025 11:18 PM IST
Vikas Kumar एजेंसी, नई दिल्ली

सार

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा हालात की समीक्षा करते हुए शाह ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को बॉर्डर ग्रिड को मजबूत करने और उन्नत तकनीक का उपयोग कर जीरो घुसपैठ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को पूरी तरह से खत्म करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों से तालमेल के साथ काम जारी रखने को कहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रयास में सभी संसाधन उपलब्ध कराये जाएंगे। शाह ने कहा कि आतंक-वित्तपोषण की निगरानी, नार्को-आतंकवादी मामलों पर पकड़ और जम्मू-कश्मीर में पूरे आतंक के पारिस्थितिकी तंत्र को खत्म करना मोदी सरकार की प्राथमिकता है।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा हालात की समीक्षा करते हुए शाह ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को बॉर्डर ग्रिड को मजबूत करने और उन्नत तकनीक का उपयोग कर जीरो घुसपैठ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश में काम कर रहे खुफिया तंत्र की भी समीक्षा की और उन्हें गुणवत्तापूर्ण खुफिया जानकारी उत्पन्न करने के लिए कवरेज और पैठ बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने खुफिया जानकारी उत्पन्न करने के लिए प्रौद्योगिकी के महत्व को दोहराया।

शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के सफाए के लिए मजबूत कदम उठाए जा रहे हैं। गृह मंत्री ने राष्ट्र-विरोधी तत्वों की ओर से किए जा रहे नकारात्मक प्रचार का मुकाबला करने पर ध्यान केंद्रित करने का भी निर्देश दिया ताकि लोगों के सामने सही तस्वीर पेश की जा सके। उन्होंने एजेंसियों के बीच तालमेल जारी रखने के निर्देश दिए और टेक्नोलॉजी अपनाने तथा इंटेलिजेंस बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें