फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंटेज कार रैली में रहेंगे हॉलीवुड अभिनेता अरनोल्ड व रतन टाटा

Thu, 29 Oct 2015 07:12 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर सिटी की विंटेज कार रैली अंतरराष्ट्रीय स्तर की होगी। 5 से 7 फरवरी को होने वाली रैली में हॉलीवुड अभिनेता अरनोल्ड, टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा समेत कई लोग हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


जर्मनी में 1886 में तैयार हुई पहली मर्सीडिज बेंज और फोर्ड द्वारा तैयार पहली डबल सिलेंडर कार को खासतौर से मंगाई जा रही है। यूरोप और अमेरिका के 18 सबसे पुरानी विंटेज कार आकर्षण का केंद्र होंगी।

21 गन सैल्यूट विंटेज कार रैली-2016 के इस संस्करण को अंतरराष्ट्रीय लुक देने के लिए अमेरिका के कैलिफोर्निया में हॉलीवुड और कॉरपोरेट जगत के दिग्गज के बीच ब्राउचर लांच किया गया है।
विज्ञापन


केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय भी इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लाने के लिए रैली को बढ़ावा दे रहा है। इसमें कई देशों के राजदूत भी हिस्सा लेंगे। तीन दिवसीय रैली में पहली बार विश्व के पुरानी गाड़ियों के बीच नोएडा के बुद्धा सर्किट में रेस कराने का निर्णय लिया गया है।

21 गन सैल्यूट के निदेशक मदन मोहन ने बताया कि इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल (एनजीटी) से विशेष अनुमति ली गई है।
विज्ञापन

जानिए क्या होगी रेस की खूबियां

5 फरवरी को साइबर सिटी से शुरू होने वाली विंटेज कार रैली में कई विदेशी गाड़ियों को खास तौर पर शामिल किया गया है। जर्मनी में 1886 में तैयार हुई पहली मर्सीडिज बेंज भी रैली में दिखाई देगी।

पहली फोर्ड को भी इसमें शामिल किया जा रहा है। विंटेज कार रैली में इस बार 125 से अधिक गाड़ियां दिखती नजर आएंगी। मर्सीडिज को छोड़कर 1920 से लेकर 1935 तक की कारें लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र होगी।

ये गाड़ियां होंगी खास-
विंटेज कार रैली के लिए खास 18 विदेशी विंटेज कार आ रही है। जर्मनी के मेबैक, होर्च, इंग्लैंड के बेंटी कांटिनेंटल, रोयल सिल्वर घोस्ट, फ्रांस के बोगाटी रॉयल, अजोन अवान, हिस्पानो सूजे, अमेरिका के डूजेन बर्ग समेत सिंगापुर, नेपाल, मलेशिया आदि देशों की विटेंज गाड़ियां आएगी।

इसके अलावा 75 विंटेज कार देश के विभिन्न हिस्सों से आएगी। इसमें स्कूडी बेकर, हर्डसन, मोरिस, क्रिसलर, डॉडजर, ऑस्टिन, वेकहॉल, रॉयल रोसर, बेंटेल, कैरलेक प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

पहली बार होगी रेस-
5 फरवरी को विंटेज कारों का सफर गुड़गांव से शुरू होकर दिल्ली के लाल किला तक तय करेगा। 6 फरवरी को इसे दर्शकों के देखने के लिए रखा जाएगा। 7 फरवरी को लाल किला से गाड़ियां नोएडा के बुद्धा सर्किट जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें