फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खट्टर के मंत्री ने पूर्व सीएम हुड्डा को बताया थर्ड क्लास आदमी

Thu, 29 Oct 2015 06:07 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मेवात में पहली बार कदम रखा। वह बृहस्पतिवार को नूंह के वाईएमडी कालेज में प्रदेश सरकार की पहली वर्षगांठ के जिलास्तरीय समारोह में शामिल होने पहुंचे।
विज्ञापन


यहां उन्होंने जिलेवासियों की दुखती रग को पकड़ लिया। मेवात प्रशासन के अधिकारियों ने बेशक विज को प्रगति का आइना दिखाया हो मगर उन्होंने जिले के विकास की दौड़ में पिछड़ने के जख्मों को कुरेदा। इस समारोह में विज का सम्मान मेवात के करीब पांच दर्जन वर्करों ने फूलमाला और पगड़ी पहनाकर किया और यह सिलसिला करीब पंद्रह मिनट तक चला।

इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष रामौतार सिंगला, भानीराम मंगला और पुन्हाना विधायक रहीश खान ने अपनी बात रखी। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने अपना भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा कि देश को आजाद हुए 68 साल हो गए मगर अभी तक मेवात में आजादी नहीं आई।
विज्ञापन


शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू ने जिस आजादी के लिए लंबी लड़ाईयां लड़ीं। काले पानी की सजा काटी और उसमें हजारों फना हो गए। उन जेलों को मैंने देखा है।
Trending Videos

'जो आदमी पास नहीं हुआ वो भाजपा को क्या नंबर देगा'

नेता जी सुभाषचंद्र बोस ने आईएनए बनाकर आजादी के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया। हजारों ने फांसी के फंदे चूमे आखिर क्यों? सबका मकसद एक था कि उस अंग्रेजी हुकुमत, जिसके राज में सूरज कभी नहीं छुपता था। वह देश का सामान बाहर ना ले जाएं। सबका समान विकास हो।

हमारी सरकार सबका साथ-सबका विकास के नारे के साथ काम कर रही है। विज ने मेवात के लोगों से सवाल किया कि क्या आज आपको गुड़गांव और मेवात में बराबरी नजर आती है?

सबको सड़क, नाली, विकास चाहिए। एक पीढ़ी बीत गई, लेकिन मेवात जिले को वह नहीं मिला, जो मिलना चाहिए था। विज ने कहा कि जितने मुख्यमंत्री हुए, उनसे नूंह के इस मैदान से मैं पूछना चाहता हूं कि आखिरकार उन लोगों ने मेवात के साथ विश्वासघात क्यों किया?

कांग्रेस पर सियासी निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने 350 करोड़ रुपये प्रचार पर खर्च कर दिए। भाजपा देश की पहली सरकार है जिसने बनते ही प्रदेश से भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम किया। उन्होंने कहा कि हम राजनीति में तिजारत करने नहीं आए।

उन्होंने पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की ओर से भाजपा सरकार को जीरो नंबर देने के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वो तो थर्ड क्लास आदमी हैं। जो आदमी पास नहीं हुआ हो, उससे भाजपा सरकार को नंबर लेने की जरूरत नहीं।
विज्ञापन

'भाजपा सरकार का एजेंड़ा है विकास'

उन्होंने भाजपा की ओर से प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाने की बात कही और पांच नवंबर को कुंडली-राई से दिल्ली से पानीपत सड़क को 12 मार्गीय, कुंडली-गाजियाबाद-पलवल, कुंडली-मानेसर-पलवल मार्गों का शिलान्यास करने का खुलासा किया।

उन्होंने प्रदेश के किसानों को मौजूदा सरकार के दौर में 1100 करोड़ रुपये फसली मुआवजा देने और चीनी मिलों को किसानों को गन्ने की फसल का बकाया अदा करने के लिए ऋण देने की बात कही। उन्होंने दावा किया कि अगले साल 31 मार्च तक सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

सरकार जल्द 2850 पैरामेडिकल स्टाफ, 100 डेंटल सर्जन व 1 हजार और डाक्टरों की भर्ती करने जा रही है। भविष्य में सरकार सभी मेडिकल कालेजों को आपस में जोड़ने जा रही है, जिसके तहत हर चिकित्सक के सामने किसी भी अस्पताल से दवा लेने वाले मरीज का पूरा ब्योरा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें