फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई और कानपुर के लिए चलेंगी होली स्पेशल ट्रेन 

Thu, 05 Mar 2020 07:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इनमें से एक ट्रेन नई दिल्ली-मुंबई के बीच चलेगी। इसके अलावा नई दिल्ली-कानपुर और पटना-इंदौर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। 

विज्ञापन


ट्रेन संख्या 09005/09006 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली एसी सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन दो फेरे लगाएगी। ट्रेन संख्या 09005 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली 6 मार्च को चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09006 नई दिल्ली से मुंबई के लिए 7 मार्च को दोपहर 2:50 बजे चलेगी व अगले दिन सुबह 6:55 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, तीन वातानुकूलित 2 टीयर, नौ वातानुकूलित 3 टीयर वाली यह ट्रेन होगी। रास्ते में यह ट्रेन सूरत, वडोदरा और कोटा स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

ट्रेन संख्या 09307 इंदौर-पटना स्पेशल शुक्रवार को चलेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 09308 पटना-इंदौर स्पेशल रविवार को पटना से सुबह 5:50 बजे चलेगी। मार्ग में देवास, उज्जैन, विदिशा, बीना, झांसी, कानपुर, लखनऊ, सुलतानपुर, जौनपुर सिटी, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी ।
विज्ञापन


नई दिल्ली-कानपुर के लिए स्पेशल ट्रेन
नई दिल्ली और कानपुर सेन्ट्रल के बीच रेलवे ने 6 से 15 मार्च के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह दैनिक होली स्पेशल ट्रेन होगी। ट्रेन संख्या 04158 नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल नई दिल्ली से सुबह 7:50 बजे चलेगी व उसी दिन दोपहर 1:50 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04157 कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली होली स्पेशल कानपुर से शाम 3:50 बजे चलेगी व रात के 9:40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन अलीगढ़ जंक्शन, टुंडला जंक्शन और इटावा जंक्शन स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें