फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली स्पेशल: 300 से अधिक बसें पहुंचाएंगी यात्रियों को गंतव्य तक

Mon, 18 Mar 2019 03:22 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

यूपी रोडवेज ने होली के त्योहार पर रविवार से सभी बसें विशेष बस सेवा के लिए सड़क पर उतार दी हैं। जिलेभर से 300 से अधिक बसें होली पर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगी। रविवार को भी नोएडा-ग्रेटर नोएडा डिपो में यात्रियों की संख्या अधिक रही। दोनों डिपो के एआरएम ने तड़के ही चालक-परिचालकों के साथ बैठक की और साफ निर्देश दिया कि किसी भी यात्री से दुर्व्यवहार नहीं किया जाए और यात्रा को सफल कराए।

विज्ञापन


दरअसल, नोएडा-ग्रेटर नोएडा डिपो की ओर से होली के त्यौहार पर यात्रियों को विशेष बस सेवा शुरू कर दी थी। वहीं, ग्रेनो डिपो के एआरएम लव कुमार ने बताया कि रविवार से लंबी दूरी के रूटों पर बसों की संख्या में इजाफा कर दिया गया है। आगरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, बदायूं, बबराला, नजीबाबाद के लिए अतिरिक्त बसें उतारी हैं।

बरेली, मुरादाबाद और रामपुर रूट पर भी दस-दस अतिरिक्त बसें उतारी गई हैं। इन तीनों रूट पर जाने वाली बसें पहले आनंद विहार जाएंगी और वहां से निकलेंगी। इस बार नोएडा-ग्रेटर नोएडा रूट से बसों को हटाया नहीं जाएगा। इस रूट पर संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा।
विज्ञापन


केवल दिल्ली के सभी रूटों पर बसों का संचालन बंद किया जाएगा। इन बसों को लंबी दूरी के रूटों पर लगाया गया है। इसके अलावा परी चौक पर एक अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किया गया है। जो बसों के संचालन की व्यवस्था देखेगा। अगर किसी रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो वहां बस भेजी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें