फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर सिटी में आज बरसेगा फाग का रंग

Thu, 05 Mar 2015 07:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में रंगोत्सव की पूर्व संध्या पर बाजारों में अच्छी खासी भीड़ उमड़ी रही। पिचकारी, रंग, गुलाल और मिठाइयों को खरीदने वाले दुकानों पर मानो टूट पड़े हों। अब तक सूनी नजर आ रही दुकानों पर जबर्दस्त बिकवाली दिखी।
विज्ञापन


बारिश के बाद जहां लग रहा था कि होली का रंग फीका रह जाएगा। मगर होली की पूर्व संध्या पर दृश्य बिल्कुल साफ हो गया। बच्चे, जवान और बूढ़े सभी होली के रंग में पूरी तरह से रंग चुके हैं। सभी यादगार होली मनाने के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे चुके हैं। होलियारों की टोली बन चुकी है। रंग खेलने की पूरी रणनीति तैयार कर ली गई है। खिली धूप को देखकर भी सभी उत्साहित हैं।

गली, मोहल्लों और कॉलोनियों में बच्चों की टोली घूम-घूमकर लोगों पर रंग डाल रही है। बुधवार से ही सभी एक दूसरे पर रंग बरसाने लगे हैं। घरों और छत से भी होली के रंग बरसने लगे हैं। सेक्टरों में भी ऐसा ही माहौल देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


फागुन गीत गाने वालों की टोलियां नहीं दिखतीं अब
अपने जमाने की होली आज बहुत याद आती है। अब वैसा माहौल नहीं है। बात वर्ष 1949-50 की है जब मैं अपने दोस्तों के साथ माह भर पहले से ही होली की तैयारी में जुट जाता था। जिस दिन धुलंडी होती थी उस दिन के क्या कहने। रंगों नहीं मिला तो कीचड़ और पानी से होली खेली जाती थी। बड़ा आनंद आता था। फागुन गीत गाने वालों की टोलियां कई दिनों पहले से ही लय में आ जाती थी। आज की होली और उस जमाने की होली में बड़ा अंतर था। अब आधुनिकता से सब कुछ बदल दिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें