पटौदी में हरियाणा जनहित कांग्रेस सुप्रीमो चौ.कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि उनसे ज्यादा ईमानदार व्यक्ति मिले तो बेशक उसे वोट दे दें। वह बुधवार को पटौदी के रामलीला मैदान में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे भाषण देने के लिए नहीं, जनता का आर्शीवाद लेने आए हैं। इनके दम पर ही वह पिछले दस वर्षों से जनता के कंधे से कंधा मिला संघर्ष कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आमजन की आवाज उठाने पर उन्हें लाठियां खानी पड़ी। दस वर्ष पहले उन्होंने उपमुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री का पद ठुकरा दिया था। आज उस बलिदान का कर्ज चुकाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि हजकां की सरकार बनने पर 90 हल्कों में सम्मान रूप से नौकरियां व विकास का बंटवारा किया जाएगा।
उन्होंने इनेलो और कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने एसवाईएल के पानी का अंतिम छोर तक पहुंचाने की हुंकार भरी। इस दौरान पूर्व विधायक रघु यादव, बेगराज यादव, राजेंद्र ठेकेदार, एडवोकेट अरूण शर्मा, राजेश बाल्मीकि, ओमवती आदि मौजूद थे।