फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक लेकर देर से पहुंचा तो लोहे का रॉड से मारा

Tue, 21 Apr 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
इकोटेक थर्ड थाने के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी प्रबंधन ने कासना स्थित ट्रांसपोर्ट से मिनी ट्रक मंगाया। चालक के देरी से पहुंचने पर कंपनी के तीनों मालिकों ने चालक के साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि चालक के विरोध करने पर तीनों ने लोहे की रॉड से मारकर उसे घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों वैभव, नितिन और बबलू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सुधीर कुमार मिनी ट्रक चलाता है। रविवार को कासना औद्योगिक क्षेत्र स्थित मनोहर पैकेजिंग कंपनी की ओर से फोन करके मिनी ट्रक कुछ सामान भेजने के लिए मंगवाया था। सुधीर एक घंटे की देरी से पहुंचा। इस बात से कंपनी के तीनों पार्टनर वैभव, नितिन और बबलू ने  सुधीर के साथ गाली-गलौज कर दी।

चालक ने विरोध किया तो तीनों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। कुछ देर तक सुधीर ने तीनों का सामना किया मगर कंपनी तीनों ने लोहे की रॉड से बहुत बुरी तरह से पीटकर घायल कर  कंपनी से कुछ दूर पर फेंक दिया।
विज्ञापन


उसके घर से फोन आया तो राहगीर ने सुनकर परिजनों को बताया। परिजनों ने मौके पर पहुंचे और कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है और हालत गंभीर है। पीड़ित परिजनों की ओर से कंपनी के तीनों अधिकारियों के खिलाफ जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि चालक की पसलियां और हड्डी में फ्रैक्चर है। तीनों कंपनी मालिकों के खिलाफ जानलेवा धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें