दिल्ली के राजौरी गार्डेन में एक दिल दहला देने वाला रोडरेज का मामला सामने आया है। यहां एक कार ने एक शख्स को बड़ी बेरहमी से दौड़ाकर टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद आदमी कार के नीचे आ गया। लेकिन कार नहीं रुकी। वह कार तब तक चलती रही जब तक उसके सामने खड़ी हुई एक अन्य कार से जाकर टकरा नहीं गई।
पूरी घटना की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को एक हिन्दी समाचार चैनल ने सामने लाया है। इसमें एक तेज रफ्तार कार सामने से आ रही है और उसके सामने एक शख्स अपनी जान बचाने के लिए भाग रहा है।
महिला चला रही थी कार
कार को सामने आते देख वहां सो रहे कुछ और लोग भी भागने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, एक शख्स सोए आदमी को अपनी गोंद में लेकर कार के सामने से भाग रहा है।
लेकिन एक शख्स जो ठीक कार से सटा हुआ भाग रहा है। वह उस कार के नीचे आ जाता है। और कार आगे आकर एक अन्य कार से टकरा जाती है।
घटना 8 अप्रैल यानी बीते कल सुबह 6.45 बजे की है। हादसे के वक्त कार को एक महिला चला रही थी और उसका पति कार में बैठा हुआ था।
अस्पताल से पति-पत्नी फरार
जानकारी के मुताबिक दिल्ली के राजौरी गार्डेन में बुधवार सुबह एक शख्स और उनकी पत्नी बैगन आर कार से कही निकले। लेकिन रास्ते में वे हादसे के शिकार हो गए।
इस दौरान उनकी कार से 40 वर्षीय प्रमोद बुरी तरह जख्मी हो गया। इसके बाद कार में सवार महिला और उसके पति ने प्रमोद को वहां से उठाया और
दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराकर वहां से भाग गए।
हालांकि, पुलिस
ने आरोपी महिला की पहचान कर ली है। मामले में अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।