फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने के बाद झगड़े में हिस्ट्रीशीटर दीपक की पीट-पीटकर हत्या 

Sun, 11 Aug 2019 09:14 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
विज्ञापन
death - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बसई रोड पर शराब पीने के बाद हुए झगड़े में एक गिरोह के लोगों ने अपने ही साथी हिस्ट्रीशीटर बदमाश दीपक उर्फ भूरी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सिर पर लाठी-डंडों से वार करने के बाद गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गए। 

विज्ञापन


सूचना के बाद शिवाजी नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दीपक की मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के मुताबिक, नितिन की शिकायत पर प्रवीण, आकाश, डिल्लू सहित आधा दर्जन बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अभी आरोपी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है। 

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर को बसई रोड स्थित शक्ति पार्क में शराब पीने के बाद नितिन और प्रवीण में झगड़ा हो गया था। नितिन के साथ मारपीट करने पर वह चला गया और करीब एक घंटे बाद पार्क में दोबारा दीपक उर्फ भूरी के साथ पहुंचा। दीपक ने जब प्रवीण से कारण पूछा तो दोनों पक्षों के बीच तकरार शुरू हो गई। 
विज्ञापन


करीब आधा दर्जन बदमाशों ने दीपक व नितिन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। प्रवीण व उसके साथियों को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने दीपक के सिर पर लाठी से वार करते हुए 20 मिनट तक लगातार मारपीट की। मारपीट में दीपक बुरी तरह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया जबकि नितिन के हाथ पर चोट लग गई। 

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल में दाखिल कराया, जहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। 

हिस्ट्रीशीटर बदमाश था दीपक उर्फ भूरी 
पुलिस के मुताबिक मृतक दीपक उर्फ भूरी पर चोरी, लूट, फिरौती समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह शिवाजी नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश था। हत्यारोपी प्रवीण भी आपराधिक प्रवृत्ति का युवक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें