फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः कोरोना से हिंदूराव अस्पताल के लैब टेक्नीशियन की मौत, उत्तरी निगम में 70 से ज्यादा कर्मी संक्रमित

Fri, 19 Jun 2020 05:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
हिंदू राव अस्पताल (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत आने वाले हिंदूराव अस्पताल के 57 वर्षीय लैब टेक्नीशियन की गुरुवार को कोरोना से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, लैब टेक्नीशियन की तबीयत काफी समय से खराब थी।

विज्ञापन


इसे देखते हुए जब उनका कोरोना टेस्ट कराया गया तो गत 16 जून को रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इसके दो दिन बाद उनकी मौत हो गई। हालांकि कहा ये जा रहा था कि बीच में उनकी तबीयत ठीक होने लगी थी लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई।

लैब टेक्नीशियन के रिटायर होने में दो साल शेष थे। गौरतलब है कि इससे पहले उत्तरी निगम में इंजीनियर की भी कोरोना से मौत हो चुकी है। अब तक उत्तरी निगम में कोरोना से सात मौत हो चुकी है। इसके अलावा 70 से अधिक कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें