लंबे समय से वेतन न मिलने को लेकर दिल्ली के अस्पतालों में चल रही हड़ताल को बुधवार शाम खत्म कर दिया गया। सभी निगम अस्पतालों को डॉक्टर अब पूर्व की तरह फिर से ड्यूटी में रहेंगे।
उत्तरी दिल्ली नगर निगम के कमिशनर की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया। बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा के बाद अपसी सहमती से कई फैसले लिए गए।
बैठक में फैसला लिया गया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के तहत आने वाले सभी अस्पतालों के डॉक्टरों का सितंबर महीने तक का वेतन आज ही मुख्यालय द्वारा रिलीज कर दिया जाएगा। इसके बाद एनडीएमसी के मेयर जय प्रकाश ने बताया कि अस्पतालों के डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ, टेक्निशियन और वॉर्ड बॉय की सितंबर तक सैलरी उनके खाले में भेज दी गई है।
बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि भविष्य में भी हर महीने डॉक्टरों को समय से वेतन मिल जाएंगे। पिछले कुछ दिनों से जब डॉक्टर हड़ताल पर थे, उनकी गिनती छुट्टियों में नहीं की जाएगी। हाड़ताल वाले दिनों पर डॉक्टरों को ऑन ड्यूटी माना जाएगा।