फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू आध्यात्मिक मेले के लिए हुआ भूमि पूजन

Thu, 26 Jan 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
दो फरवरी से शुरू होने वाले हिंदू अध्यात्मिक एवं सेवा मेले के लिए बुधवार को शहर के सेक्टर-29 स्थित लेजरवैली पार्क में भूमि पूजन किया गया। यह भूमि पूजन शीतला माता मंदिर के ब्राह्मणों के मंत्रोचारण के साथ संपन्न हुआ।  यजमान के रूप में सूरत नगर के निवासी रतनलाल पूरे परिवार सहित हवन में बैठे।
विज्ञापन


हिंदू अध्यात्मिक एवं सेवा मेले के संरक्षक पवन जिंदल, मेला समिति के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, सचिव विकास कपूर, प्रांत सेवा प्रमुख कृष्ण कुमार, बुद्ध सिंह व कार्यालय प्रमुख विमल कुमार, गुरुग्राम महानगर के सेवा प्रमुख श्रवण दूबे सहित अन्य कई लोग इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

जिंदल ने कहा कि मेला स्थल पर अब विधिवत तैयारियों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। लेजरवैली पार्क में तय कार्यक्रम के अनुसार टेंट लगाया जाएगा। जिंदल ने कहा कि चार दिवसीय मेले में लाख से अधिक लोग शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि हवन हमारी परंपरा का हिस्सा है।
विज्ञापन


धरती को हम माता के रूप में मानते हैं। इसलिए कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन किया गया है। इसी अवसर पर गणेश पूजन भी हुआ। हवन के यजमान रतनलाल ने कहा कि कोई भी काम शुरू करने से पहले गणेश भगवान को याद करना काफी शुभ रहता है। उनकी पूजा से सारे काम सिद्ध हो जाते हैं और विघ्नों का नाश होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें