फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू: नॉनवेज विवाद के बीच हिंदू सेना ने जेएनयू के मुख्य गेट पर लहराया भगवा झंडा, पोस्टर भी चिपकाए

Fri, 15 Apr 2022 12:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

जेएनयू कैंपस के आसपास और उसकी दीवारों पर इस संगठन ने भगवा जेएनयू नाम के पोस्टर भी लगा दिए हैं। शुक्रवार सुबह यह मामला प्रकाश में आया।
विज्ञापन
हिंदू ने लगाया भगवा जेएनयू का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय(जेएनयू) में रामनवमी के दिन नॉनवेज खाने को लेकर हुए बवाल के बाद छात्रों के दो गुटों में हुई हिंसक झड़प का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि शुक्रवार सुबह एक और मामला सामने आया है।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह जेएनयू के मेन गेट पर हिंदू सेना नाम के संगठन ने भगवा झंडा लगा दिया है। यही नहीं जेएनयू कैंपस के आसपास और उसकी दीवारों पर इस संगठन ने भगवा जेएनयू नाम के पोस्टर भी लगा दिए हैं। शुक्रवार सुबह यह मामला प्रकाश में आया।

पुलिस ने हटाए बैनर और झंडे

इस मामले के संज्ञान में आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और सभी भगवा झंडों को विश्वविद्यालय कैंपस के आसपास से हटाया गया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि, आज सुबह पुलिस की जानकारी में यह बात आई तो हाल में हुई हिंसक घटना को ध्यान में रखते हुए तुरंत इन झंडों और बैनरों को हटाया गया और उचित वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जेएनयू में मारपीट मामला: वसंतकुंज पुलिस ने जेएनयू के 11 छात्रों से पूछताछ की 

वसंतकुंज(नार्थ) पुलिस ने जेएनयू मारपीट मामले में गुरुवार को 11 छात्रों से पूछताछ की। इनमें से आठ छात्र वामपंथी संगठनों के हैं,जबकि तीन छात्र एबीवीपी के हैं। इन छात्रों ने पूछताछ में एक-दूसरे पर आरोप लगाया है। दूसरी तरफ पुलिस ने दोनों संगठनों के छात्रों से मारपीट की वायरल हो रही वीडियो की ओरिजनल कॉपी मांगी है। दिल्ली पुलिस जेएनयू प्रशासन को कावेरी हॉस्टल के स्टाफ से पूछताछ करने के लिए शुक्रवार को पत्र लिखेगी।

दक्षिण-पश्चिमी जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वामपंथी छात्रों ने आरोप लगाया है कि एबीवीपी व उसके समर्थक हॉस्टल में नॉनवेज बनाने का विरोध कर रहे थे। वह नॉनवेज बनाने पर हॉस्टल के सचिव को धमका रहे थे। उन्होंने बीच-बचाव का विरोध किया तो एबीवीपी वालों ने मारपीट की। वहीं एबीवीपी वालों ने आरोप लगाया है कि वामपंथी लोग उसके हवन का विरोध कर रहे थे और हवन में बाधा डाल रहे थे। इसके बाद उन्होंने धक्कामुक्की व मारपीट करना शुरू कर दिया। एबीवीपी वालों का कहना है कि हॉस्टल में नॉनवेज बनाने का उन्होंने विरोध नहीं किया। 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार करीब 30 से ज्यादा आरोपियों की पहचान हो चुकी है। इनके बयान जल्द ही दर्ज किए जाएंगे। अभी पुलिस पीड़ितों के बयान दर्ज कर रही है। मामले की तह तक जाने के लिए कावेरी हॉस्टल की मेस कमेटी से पूछताछ की जाएगी। इसके लिए जल्द ही जेएनयू प्रशासन से अनुमति ली जाएगी। इसके अलावा हॉस्टल आदि जगहों पर तैनात सुरक्षा गार्डों से पूछताछ की जाएगी। पुलिस ऐसे छात्रों की तलाश कर रही है जो किसी भी संगठन से न जुड़े हों और वह सच्चाई बता सकें। ऐसे छात्रों के बयान दर्ज किए जाएंगे। दूसरी तरफ गुरुवार को जेएनयू का माहौल शांत रहा। गुरुवार को जेएनयू में पुलिस बल तैनात नहीं किया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें