फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवैसी के घर पर हिंदू सेना का हुड़दंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली निवास पर हिंदू सेना के कुछ सदस्यों ने उग्र विरोध प्रदर्शन किया। हिंदू सेना के इन सदस्यों ने ओवैसी के घर के बाहर खूब उत्पात मचाया।
विज्ञापन


बता दें कि ओवैसी ने हाल ही में हिंदू देवताओं को लेकर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके विरोध स्वरूप हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने ओवैसी के घर के बाहर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया।

एमआईएम अध्यक्ष का घर वर्तमान में हिंसाग्रस्त त्रिलोकपुरी इलाके से मात्र 5 किलोमीटर की दूरी पर है लेकिन फिर भी कोई पुलिस इस घटना के वक्त वहां नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैरों से तोड़ी नेमप्लेट और भाग निकले

MILLI GAZETTE की खबर के अनुसार एमआईएम अध्यक्ष का निवास अशोक रोड पर है, जिसमें इन दिनों मरम्मत का काम चल रहा है। जिस समय हिंदू सेना के करीब 20 कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर उपद्रव शुरू किया वहां केवल मजदूर मौजूद थे।

मजदूरों ने पूरी घटना का ब्यौरा देते हुए बताया कि हिंदू सेना के कार्यकर्ता घर के बाहर इकट्ठे हो गए और ओवैसी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उन्होंने पैरों से बाहर लगी नेमप्लेट भी तोड़ दी।

मजदूरों ने बताया कि पूरी घटना के दौरान पुलिस वहां नहीं पहुंची और सेना के लोगों ने वहां खूब हुड़दंग मचाई और ओवैसी की पार्टी के चिन्ह पर कालिख पोत कर भाग निकले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें