फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईचाराः निकाह में बरातियों का स्वागत करेंगे पुजारी

Wed, 04 Mar 2020 06:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा राजीव कुमार, नई दिल्ली
विज्ञापन
शिव विहार में रहने वाले फरमान जिनकी दो बहनों की शादी आठ मार्च को होने वाली है वाली है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फरमान की सगी बहनों के निकाह की तारीख पास आने पर पंडित ज्योति महाराज मोहल्ले वालों के साथ मिलकर बरातियों के स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं। शिव विहार में हिंसा के बाद फरमान के परिवार की शादी की उम्मीदें पूरी तरह टूट गई थीं। मोहल्ले वालों ने हिंसा के दौरान न केवल उसके परिवार की जान बचाई, बल्कि अब उसकी बहनों की शादी की तैयारी में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन


मोहम्मद फरमान शिव विहार इलाके में पिता हसमत खान, मां और दो बहनों के साथ रहता है। हसमत खैरात मशीन पर काम करता है। फरमान ने बताया कि उसकी कॉलोनी में सभी समुदाय के लोग रहते हैं। 8 मार्च को उसकी दोनों बहनों की शादी है। परिजन काफी दिन से इसकी तैयारी में जुटे थे। अचानक उपद्रव की आग भड़की तो लोग एक-दूसरे की जान के दुश्मन हो गए। 

उसके परिवार को भी जान की चिंता हो गई। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाले पंडित ज्योति महाराज ने सुरेश, मनोज, दीपक आदि के साथ मिलकर उनके लिए सुरक्षा की दीवार खड़ी कर दी। उन्होंने किसी भी उपद्रवी को उनके घर की तरफ फटकने नहीं दिया। परिवार की हर जरूरत को पूरा करने के लिए वे तैयार रहे।
विज्ञापन


हिंसा के दौर में उसके परिजनों को बहनों के निकाह की चिंता सताने लगी। एक बारगी उन्होंने दिल्ली से दूर जाकर शादी करने का फैसला कर लिया। यह जानकर मोहल्ला वालों ने उसके परिवार से कहा कि इससे कॉलोनी सामाजिक तौर पर बदनाम हो जाएगी। इसके बाद उसके परिवार ने निकाह मोहल्ले में ही कराने का फैसला लिया। अब उनके घर में रिश्तेदारों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें