हिंदू जनजागृति समिति के बैनर तले रविवार को सिटी पार्क में सैंकड़ों लोगों ने गोरक्षकों पर हो रहे प्राणघातक आक्रमणों के विरोध में धरना दिया गया।
प्रदर्शनकारियों ने गोरक्षकों को पुलिस संरक्षण देने की मांग की। प्रदर्शन की अगुवाई हिंदू जनजागृति समिति के संयोजक सुरेश मुंजाल ने किया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए समिति संयोजक मुंजाल ने कहा कि अवैध गोहत्या रोकने के लिए गोप्रेमी संगठनों के युवक अपने प्राण संकट में डालकर गायों को पशुवधगृह में जाने से रोकने के प्रयास कर रहे हैं।
गोतस्कर इन कार्यकर्त्ताओं व पशुवधगृहों का विरोध करने वालों पर प्राणघातक आक्रमण कर रहे हैं। जिसमें लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।
इस मौके पर रुपेश यादव, हिंदू जनजागृति समिति, गोमानव सेवा ट्रस्ट, किसान संघर्ष समिति, छांयसा गाव, कामधेनु गौ न्यास, गौरक्षा सेवा समिति, गौरक्षा दाल, राजीव दीक्षित स्वदेशी रक्षक संघ और स्वदेशी रक्षक संघ के सैंकड़ों कार्यकर्त्ताओं ने भाग लिया।