फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडन एयरपोर्ट: गोवा, बेंगलुरु और कोलकाता के लिए उड़ान शुरू, पहले विमान में इतनी सीटें बुक; जानें कितना किराया

Fri, 28 Feb 2025 09:03 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद)

सार

हिंडन एयरपोर्ट से नए शहर के लिए उड़ान शुरू हो रही है। हिंडन से गोवा की फ्लाइट में सांसद अतुल गर्ग के साथ ही सभी विधायक व भाजपा नेता के साथ करीब 50 लोग हैं, जिनकी सीट बुक है। 
 
विज्ञापन
हिंडन एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा, बेंगलुरू और कोलकाता की उड़ान एक मार्च से शुरू हो रही है। यह पहला मौका है, जब सिविल एयरपोर्ट से 180 सीटर विमान उड़ान भरेगा। सुबह साढ़े नौ बजे इंडियन एयरलाइंस कंपनी का 180 सीटर विमान यात्रियों को लेकर हिंडन एयरपोर्ट पर उतरेगा। यहां से करीब एक घंटे बाद सुबह 10:30 बजे यही विमान गोवा के लिए उड़ान भरेगा।

विज्ञापन


ठीक एक वर्ष बाद हिंडन एयरपोर्ट से नए शहर के लिए उड़ान शुरू हो रही है। हिंडन से गोवा की फ्लाइट में सांसद अतुल गर्ग के साथ ही सभी विधायक व भाजपा नेता के साथ करीब 50 लोग हैं, जिनकी सीट बुक है। इनके साथ ही शहर के अन्य लोगों ने भी अपनी बुकिंग कराई हुई है। अभी तक गोवा के लिए सर्वाधिक बुकिंग हुई है, क्योंकि 50-60 सीट सांसद अतुल गर्ग ने बुक कराई हैं। वह विधायकों और पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ गोवा जाएंगे। गोवा की लगभग 80 फीसदी सीट बुक हुई हैं, जबकि बेंगलुरू और कोलकाता की भी 60 फीसदी तक टिकट बुक हो चुकी हैं। 

करीब 4000 रुपये से टिकट शुरू
हिंडन एयरपोर्ट प्रबंधन के निदेशक उमेश यादव ने बताया कि पूर्व में भी एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से इन शहरों के लिए उड़ान शुरू होनी थी। कानूनी अड़चन की वजह से उड़ान पर रोक लग गई थी। अब पाबंदी हटने के बाद एयरलाइंस कंपनी तीनों शहर के लिए उड़ान शुरू कर रही है। फिलहाल इसका टिकट करीब 4000 रुपये से शुरू हो रहा है। हिंडन एयरपोर्ट से अभी लुधियाना, बठिंडा, आदमपुर, किशनगढ़ और नांदेड़ की उड़ान चल रही हैं।
विज्ञापन


यह रहेगा समय
कोलकाता से सुबह 7:10 बजे पर हिंडन के लिए उड़ान शुरू होगी और यहां 9:30 बजे पहुंचेगी। यहां एक घंटे के बाद गोवा के लिए यही विमान सुबह 10:30 बजे उड़ान भरेगा और गोवा 1:15 पर पहुंचेगा। गोवा से यही विमान फिर दोपहर 2 बजे हिंडन सिविल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेगा और यहां शाम 04:40 बजे पहुंचेगा। इस फ्लाइट का समय 2 घंटे 40 मिनट होगा। यहां 40 मिनट रुकने के बाद कोलकाता के लिए 5:20 पर उड़ान भरेगा और रात 7:40 बजे कोलकाता पहुंचेगा। बेंगलुरु से 12:40 बजे प्रस्थान करेगा और दोपहर 03:15 बजे हिंडन पहुंचेगा।
विज्ञापन

 
इन शहरों के लिए उड़ान है प्रस्तावित
जम्मू, अयोध्या, प्रयागराज, लखनऊ, बनारस, मुरादाबाद, पिथौरागढ़

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें