फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडन एयरपोर्ट विस्तार के लिए 22 हजार गज जमीन की और होगी खरीद

Tue, 07 May 2019 04:17 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हिंडन हवाई अड्डे को स्थायी तौर पर संचालित रखने के लिए प्रशासन जमीन खरीद कराने को तैयार है। प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री कार्यालय और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को अवगत कराया गया है कि एयरपोर्ट के लिए करीब 22 हजार वर्ग मीटर जमीन की आवश्यकता है।  इसके लिए छह हजार वर्ग मीटर जमीन पर किसान सहमत हैं। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी का कहना है कि हिंडन एयरपोर्ट तक जाने वाली सड़क की जमीन पीडब्ल्यूडी की ओर से करीब साढ़े नौ हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से सीधे किसानों से खरीदी गई है, जबकि टर्मिनल के लिए जमीन अथॉरिटी ने तीन वर्षों के लिए किसानों से लीज पर ली है। अथॉरिटी को लगता है कि वर्तमान में लीज पर ली गई जमीन से ही काम चल जाएगा तो फिर उन्हीं किसानों से बात की जाएगी, जिनकी जमीन लीज पर ली गई है।

अगर अथॉरिटी भविष्य की जरूरत को ध्यान में रखकर अतिरिक्त जमीन की भी मांग रखती है तो उसे चिन्हित कर बताए जिससे किसानों से वार्ता की जा सके। पत्र का जवाब आने पर जमीन खरीद की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सीएम कार्यालय को पत्र लिखकर हिंडन हवाई अड्डे को स्थायी तौर पर संचालित रखने के लिए जमीन खरीद की इच्छा जताई थी। इस पर सीएम दफ्तर ने डीएम गाजियाबाद को पत्र लिखकर जमीन खरीद की संभावनाओं के बारे में पूछा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें