साकेत के केंद्रीय विद्यालय की ओर से सोमवार को विश्व-वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बेल्जियम स्थित गेंट विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक आशीष त्रिपाठी ने केंद्रीय विद्यालय पुष्प विहार के बच्चों, अभिभावकों व अध्यापकों से गूगल मीट के माध्यम बातचीत की। उन्होंने कहा कि हिंदी को आने वाले भविष्य में वैश्विक स्तर पर बड़ी भूमिका के लिए तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में अशीष ने कहा
मातृभाषा में ही विज्ञान पढ़ाया जाना चाहिए। इससे अधिक प्रतिभाएं सामने आएगीं। उन्होंने कहा कीवैश्विक परिदृश्य में हिंदी महत्वपूर्ण होती जा रही है,जिसमें प्रवासी भारतीयों की भूमिका भी है।
विद्यालय की प्राचार्य धरित्री दास ने हिंदी को राष्ट्रीय एकता का आधार बताया। उप-प्राचार्य महेश चंद मीणा ने अतिथि लेखक व वैज्ञानिक का आभार प्रकट किया।