फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-गाजियाबाद को जोड़ने वाली हिंडन के पुराने पुल में दरार, जाम से जूझा शहर

Fri, 30 Jun 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
traffic jam
विज्ञापन
दिल्ली-गाजियाबाद को जोड़ने वाले हिंडन के साठ साल पुराने पुल में दरार आने और उसके एक हिस्से के धंस जाने के बाद बृहस्पतिवार शाम इसे बंद कर दिया गया। इसके चलते शाम छह बजे पूरा गाजियाबाद जाम हो गया। प्रशासन ने फौरी तौर पर वाहनों की भीड़ को देखते हुए उन्हें हिंडन बैराज रोड की ओर से घुमाकर वापस जीटी रोड पर डायवर्ट किया। 
विज्ञापन


अमूमन हर सेकेंड एक वाहन को पास करने वाले गाजियाबाद से मोहननगर की ओर जाने वाले पुल पर दरार और इसके धंसे होने की सूचना शाम चार बजे एक राहगीर ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर रमेश तिवारी को फोन पर दी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे टीआई ने पुल पर बैरिकेडिंग कर ट्रैफिक डायवर्ट कराया। 

दिल्ली, यूपी , उत्तराखंड और पूर्वांचल के साथ बिहार व पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाला यह पुराना पुल फिलहाल बंद है, इसकी व्यस्तता की अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि शाम को वाहनों के दबाव के चलते गाजियाबाद की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। 
विज्ञापन


हिंडन पुल पर देर रात तक ट्रैफिक प्रभावित रहा और वाहन जाम से जूझते रहे। सूचना मिलते ही डीएम मिनिस्ती एस, एसएसपी हरि नारायण सिंह, एडीएम सिटी प्रीति जायसवाल, एसपी सिटी आकाश तोमर और एडीएम ने टेक्निकल टीम के साथ हिंडन पुल का मौका मुआयना किया। पुल की जांच के लिए ब्रिज कारपोरेशन की टेक्निकल टीम के सदस्य पुल की गहनता से जांच कर रहे हैं।

 डीएम मिनिस्ती एस. ने कहा है कि पुल के मामले में पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम, एनएचएआई, डीएमआरसी व अन्य संबंधित अथारिटी से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई के लिए शासन को भेजी जाएगी। फिलहाल पुल पर वाहनों का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

पुल बंद होने से पूरा शहर हुआ जाम

traffic jam
शाम करीब छह बजे पुराने पुल को बंद किए जाने के बाद जीटी रोड पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। जीटी रोड पर जाम लगता देख वाहन चालकों ने एनएच-58 पर राजनगर एक्सटेंशन चौराहे की ओर रुख किया, जिसके बाद एनएच-58 भी पूरी तरह जाम हो गया। जीटी रोड पर जाम को देखते हुए वाहन चालकों ने एनएच-24 की ओर भी रुख किया। 

इससे एनएच-24 पर भी जाम के हालात बने रहे। देर रात करीब दस बजे तक वाहन चालक जाम से जूझते रहे। हालांकि जाम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिसकर्मी एनएच और जीटी रोड पर जुटे रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें