फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमांशी की मौत का भाई ने उतारा गुस्सा, बसपा सांसद से हाथापाई दी गालियां

Thu, 07 Apr 2016 06:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 9
सांसद नरेंद्र कश्यप से हाथापाई - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
रिश्तों की डोर एक ही दिन में कैसे टूट जाती है, कैसे रिश्तेदार ही दुश्मन बन जाते हैं यह हिमांशी की मौत के बाद देखने को मिला। हिमांशी के पिता हीरालाल कश्यप ने मंगलवार को ही जिस राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप की शान में कसीदे पढ़े थे, बुधवार को उन्हें ही हत्यारा करार दिया। मंगलवार को सांसद द्वारा संजयनगर पार्क में आयोजित कश्यप जयंती कार्यक्रम में हीरालाल कश्यप चीफ गेस्ट थे। उन्होंने सांसद को नेक इंसान और हर दिल अजीज कहने के साथ ही ‘धरती का देवता’ के रूप में संबोधित किया। बुधवार को जैसे ही उन्हें बेटी की मौत की सूचना मिली, वैसे ही उन्होंने सांसद और उनके परिवार को जमकर कोसा।
विज्ञापन

2 of 9
सांसद नरेंद्र कश्यप से हाथापाई - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
उनका कहना था कि यह दहेज लोभियों का परिवार है और उनकी बेटी का हत्यारा है। पोस्टमार्टम के लिए यशोदा अस्पताल से शव ले जाते वक्त हिमांशी के परिजन भी मोर्चरी पर जाने लगे, इस दौरान पुलिस अस्पताल से सांसद नरेंद्र कश्यप को लेकर बाहर निकली। कार में बैठे हिमांशी के आक्रोशित भाई ने सांसद को गालियां दीं और उनसे हाथापाई की। गनीमत रही कि पुलिस ने सांसद को बचा लिया।
विज्ञापन

3 of 9
सांसद नरेंद्र कश्यप से हाथापाई - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
हिमांशी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी को ‘दहेजलोभी ससुराल वालों ने मार डाला है। इसी के चलते सांसद नरेंद्र कश्यप, उनकी पत्नी देवेंद्री, बेटे सागर और सिद्धार्थ के साथ ही दो बेटियों सरिता और शोभा के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने अगर इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने में ढील बरती तो वह पत्नी के साथ आत्मदाह कर लेंगे। परिजनों का कहना है कि वह आईपीएस बनना चाहती थीं। हिमांशी पढ़ने में होशियार थी, वह एमए पास कर चुकी है। हाल ही में उसने फर्स्ट क्लास बीएड पास किया है।

4 of 9
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
सांसद के घर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, पुलिस ने उनकी फुटेज खंगाली है, मगर तभी लाइट चली गई। इससे सीसीटीवी कैमरे बंद हो गए थे। पासवर्ड लगा हुआ है, पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फु टेज में सीढ़ियां कवर हो रही हैं, इससे यह पता चल जाएगा कि घटना के बाद परिवार का रिएक्शन किस तरह का था। हिमांशी से घटना से पहले कौन मिलने गया था, सागर घर से कब बाहर निकला था।
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
नौकरानी सैमबाई ने बताया कि वह पोछा लगाने के लिए हिमांशी के कमरे में गई थी, वह घटना से दो घंटे पहले नॉर्मल लग रही थीं। बेटे मोलिकराज को खिला रहीं थी। नौकरानी घर का काम निपटा कर चली गई। इसके बाद वारदात हुई। सांसद ने पुलिस को बताया था कि हिमांशी ने बाथरूम में खुद को बंद करके आत्महत्या की है। जबकि मौके पर पहुंचे एसएसपी को दरवाजा और कुंडी दोनों ही ठीक मिले। इसके अलावा घर में गोली चलने की आवाज सुनाई नहीं देने का दावा परिवार ने किया है। फायरिंग की आवाज परिवार को सुनाई क्यों नहीं दी। इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
हीरालाल कश्यप और उनके परिवार के लोगों को सबसे ज्यादा गुस्सा इस बात पर है कि इतनी बड़ी घटना हो जाने पर भी सूचना नहीं दी गई। साक्ष्य मिटाने का भी प्रयास किया गया। पुलिस को सूचना जहां यशोदा अस्पताल के एक चिकित्सक ने दी। वहीं हम लोगों को सूचना पड़ोस के लोगों ने दी। बाद में पुलिस अधिकारियों ने भी हीरालाल कश्यप से बातचीत कीं और उनको जल्द आने को कहा।
विज्ञापन

7 of 9
Himanshi Kashyap
घटना के बाद से डा. सागर कश्यप बिल्कुल मौन रहे। उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। सांसद नरेंद्र कश्यप ने घटना को दुखद बताते हुए खुद और अपने परिवार को निर्दोष बताया। उन्होंने कहा कि वह सीबीआई जांच के लिए भी तैयार हैं। सांसद की पुत्रवधू हिमांशी को गोली लगने के बाद उसको अस्पताल ले गए। इसी दौरान घर में रह गए लोगों ने लाइसेंसी रिवाल्वर बाथरूम से निकालकर छिपा दी। फोरेंसिक जांच टीम को भी रिवाल्वर नहीं मिली। घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी धर्मेंद्र यादव और एएसपी सलमान ताज ने रिवाल्वर देने को कहा। थोड़ी सख्ती के बाद रिवाल्वर को कमरे के छज्जे से उतारकर दे दिया। एसएसपी ने इसे लेकर नाराजगी भी जताई।

8 of 9
Himanshi Kashyap
शुरू में परिवार के लोगों ने हिमांशी के सिर में बाथरूम की टोटी लगने की बात कहकर गुमराह करने की कोशिश की। बाथरूम की चटकनी अंदर से बंद होने और हिलाने पर खुलने की बात भी एसएसपी को बताई। कप्तान ने अपने सामने डेमो भी कराया। कप्तान ने बताया कि हालात और परिवार के लोगों की बातचीत मेल नहीं खा रही हैं। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी। फोरेंसिक जांच टीम ने एसएसपी को बताया कि साक्ष्यों से छेड़छाड़ की गई है। रिवाल्वर को उठाकर छिपाया गया है। इसके बावजूद घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य लिए गए हैं, जिनसे जांच में सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

9 of 9
सांसद के परिवार में घटना करीब 12 बजे घटित हुई। आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। आधे घंटे बाद सांसद के आवास पर एका एक पुलिस और मीडिया का जमावड़ा लगा। इसके बाद ही लोगों को पता चला की हिमांशी को गोली लगी है। पड़ोसी इस घटना के बाद से हैरान हैं। देर शाम हिमांशी कश्यप के पोस्टमार्टम के लिए तीन डॉक्टरों का पैनल गठित किया गया। सामान्यत: एक चिकित्सक ही पोस्टमार्टम करते हैं लेकिन विशेष परिस्थितियों में तीन से चार चिकित्सकों केबोर्ड का गठन किया जाता है। सीएमओ डॉ. अजेय अग्रवाल ने बताया कि बारीकी से पोस्टमार्टम हो इसलिए तीन चिकित्सकों की टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें