फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली के 13 में से तीन जिलों में नए मतदाता जोड़ने के आवेदन अधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत नए नाम जोड़ने की तुलना में मौजूदा प्रविष्टियों में बदलाव या पता संशोधन के लिए अधिक आवेदन आए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, 13 में से तीन जिलों में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के आवेदन अधिक दर्ज किए गए हैं। इन जिलों में पश्चिम, उत्तर-पश्चिम और बाहरी उत्तर शामिल हैं।
पश्चिम जिले में नए नाम जोड़ने के लिए 31,224 आवेदन प्राप्त हुए। वहीं, पता बदलने या मौजूदा प्रविष्टि में संशोधन के 25,986 आवेदन मिले। उत्तर-पश्चिम जिले में नाम जोड़ने के 23,611, सुधार के 22,787 आवेदन दर्ज किए गए। बाहरी उत्तर जिले में भी नाम जोड़ने के 12,662, सुधार या पता बदलने के 11,563 आवेदन प्राप्त हुए हैं। पूरी दिल्ली में पांच सितंबर तक नए नाम जोड़ने के लिए 2,32,056 आवेदन और पता बदलने, प्रविष्टि में संशोधन के लिए 2,69,523 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

पूर्वी जिले में सुधार के 33,767 आवेदन, नए नाम जोड़ने के 23,272 आवेदन हैं। उत्तर-पूर्वी जिले में यह आंकड़ा क्रमश 33,430 और 26,189 है। दक्षिण-पूर्वी जिले में 31,109 सुधार आवेदन और 26,808 नए नाम जोड़ने के आवेदन प्राप्त हुए हैं।
नई दिल्ली जिले में नए नाम जोड़ने के सिर्फ 2,768 आवेदन, सुधार या पता बदलने के आवेदन 2,793 हैं। पुरानी दिल्ली में यह आंकड़ा 8,024 और 12,126 है, जबकि उत्तर जिले में 18,759 और 18,956 है। दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 सितंबर तक जारी रहेगी। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निपटारा 29 अक्तूबर तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची चार नवंबर को प्रकाशित होगी।




13 में से सिर्फ तीन जिलों में नए नाम जोड़ने के आवेदन ज्यादा
पश्चिम, उत्तर-पश्चिम और बाहरी उत्तर में मौजूदा मतदाता सूची में सुधार से अधिक नए नाम जोड़ने के दावे

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने की तुलना में मौजूदा प्रविष्टियों में बदलाव या पता संशोधन के लिए अधिक आवेदन आ रहे हैं। हालांकि, 13 जिलों में से तीन जिले ऐसे हैं, जहां नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के आवेदन, मौजूदा प्रविष्टियों में सुधार या पता बदलने के आवेदनों से अधिक हैं। इन तीन जिलों में पश्चिम, उत्तर-पश्चिम और बाहरी उत्तर शामिल हैं।



मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की 6 सितंबर की स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम जिले में नए नाम जोड़ने के लिए 31,224 आवेदन आए हैं, जबकि पता बदलने या मौजूदा प्रविष्टि में संशोधन के 25,986 आवेदन मिले हैं। इसी तरह उत्तर-पश्चिम जिले में नाम जोड़ने के 23,611 और सुधार के 22,787 आवेदन आए हैं। बाहरी उत्तर में भी नाम जोड़ने के आवेदन 12,662 रहे, जबकि सुधार या पता बदलने के आवेदन 11,563 हैं।
विज्ञापन




इसके उलट बाकी 10 जिलों में मौजूदा मतदाता सूची में बदलाव या पता संशोधन के आवेदन अधिक हैं। पूर्वी जिले में सुधार के 33,767 आवेदन आए हैं, जबकि नए नाम जोड़ने के 23,272 आवेदन हैं। उत्तर-पूर्वी जिले में यह आंकड़ा क्रमश: 33,430 और 26,189 तथा दक्षिण-पूर्वी जिले में 31,109 और 26,808 है। पूरी दिल्ली की बात करें तो 5 सितंबर तक नए नाम जोड़ने के लिए 2,32,056 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके मुकाबले मौजूदा मतदाता सूची में पता बदलने या प्रविष्टि में संशोधन के लिए 2,69,523 आवेदन आए हैं। यानी नए नाम जोड़ने की तुलना में सुधार से जुड़े आवेदन 37,467 अधिक हैं। जिला स्तर पर आंकड़ों में काफी अंतर भी दिखाई देता है। नई दिल्ली जिले में नए नाम जोड़ने के सिर्फ 2,768 आवेदन आए हैं, जबकि सुधार या पता बदलने के आवेदन 2,793 हैं। पुरानी दिल्ली में यह आंकड़ा 8,024 और 12,126, जबकि उत्तर जिले में 18,759 और 18,956 है। विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 सितंबर तक जारी रहेगी। कार्यालय के अनुसार, प्राप्त दावों और आपत्तियों का निपटारा 29 अक्तूबर तक किया जाएगा और अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर को प्रकाशित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें