फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई घंटे चला ड्रामा, आत्मदाह के लिए टंकी पर चढ़ गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
ईकोटैक थर्ड थानाक्षेत्र की एक कंपनी के कर्मचारी ने वेतन बढ़वाने के लिए शोले फिल्म की तर्ज पर अपनी मांग मनवाने के लिए कंपनी की पानी की टंकी पर चढ़ गया।
विज्ञापन


उसने कई घंटे तक कंपनी और आसपास के लोगों को परेशान किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से उसे नीचे उतारा। पुलिस ने कंपनी प्रबंधन से उसकी समस्या को दूर करने के लिए तीन दिन का समय दिया है।

मूलत: एटा-कासगंज निवासी नीरज इकोटैक थर्ड के डेरीन गांव में किराए पर रहता है और वह उद्योग केंद्र की एक कंपनी में काम करता है।
Trending Videos
विज्ञापन

तनख्वाह नहीं बढ़ाई तो दे देगा जान

बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे ही वह एक बोतल में थिनर लेकर कंपनी पहुंच गया और तीसरे माले पर रखी पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसने शोर मचाकर कंपनी के अफसर और कर्मचारियों को बुला लिया।

लोगों को दिखाकर उसने थिनर को अपने ऊपर उडे़ल लिया। इसके बाद कहा कि यदि उसकी तनख्वाह न बढ़ाई गई तो वह अपनी जान दे देगा।

करीब डेढ़ से दो घंटे तक जमकर नाटक हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। ईकोटैक थर्ड पुलिस दमकल विभाग के साथ मौके पर पहुंची और उपकरण के सहयोग से उसे नीचे उतारा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें