फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार टूटने से किसान की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Wed, 31 Aug 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
शव
विज्ञापन
हाईटेंशन तार गिरने से खेत में काम कर रहे किसान धर्मवीर (60) की मौत हो गई। इससे नाराज लोगों ने धूम मानिकपुर बिजलीघर पर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की। 
विज्ञापन

लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगाकर करीब 45 मिनट तक यातायात बाधित रखा। पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला गया।

पुलिस ने बताया कि जारचा कोतवाली क्षेत्र के गांव उपरालसी में धर्मवीर मंगलवार को अपने खेत पर काम कर रहा था। खेत के पास जारचा के लिए धूम मानिकपुर बिजलीघर से 11000 केवीए की हाईटेंशन लाइन जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह करीब 10 बजे अचानक तार टूटकर किसान पर गिर गया। धर्मवीर की मौके पर ही मौत हो गई। इससे नाराज ग्रामीण धूम मानिकपुर बिजलीघर पर पहुंचे और वहां तोड़फोड़ की। इसके बाद जीटी रोड जाम कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें