फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्फाबाद का बुखार : 500 लोगों ने कराई जांच, मरीजों का फूटा गुस्सा

Wed, 31 Aug 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सर्फाबाद में जांच कराने वाले मरीजों की पिछले तीन दिनों से रिपोर्ट नहीं आई है। जिससे मरीजों का गुस्सा फूट गया है। मरीजों का कहना है कि डॉक्टर बिना रिपोर्ट के आधार पर ही इलाज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


 पूछे तो कहते हैं रिपोर्ट नेगेटिव आई है, इसलिए नहीं दे रहे हैं। इस मामले में गांव के लोगों ने प्रशासन के अधिकारियों से भी बातचीत की। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि हम लोगों को रिपोर्ट दे चुके हैं। 

इस मामले में एक बार कैंप के डॉक्टरों से बात की जाएगी।  गांव में पिछले कई दिनों से चल रहे कैंप में आए लोगों ने बताया कि 26 अगस्त के बाद अब तक सीएमओ की तरफ से रिपोर्ट हम लोगों को नहीं दी गई हैं। हम लोगों को पता ही नहीं है कि हमारा किस बीमारी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


500 लोगों की हुई जांच
गांव में चल रहे कैंप में मंगलवार को करीब 500 लोग जांच कराने के लिए पहुंचे। इसमें से 17 लोगों के सैंपल जांच के लिए हैं। 25 और 26 अगस्त में जांच रिपोर्ट में कुछ मरीजों को टाइफाइड और हीमोग्लोबिन की कमी मिली है। इसके अलावा 2 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक  ही परिवार के सभी लोग बीमार 
आरती ने बताया कि हमारे परिवार के सभी लोग बीमार चल रहे हैं। परिवार में 5 लोग हैं, सभी को बुखार है। गांव में कई ऐसे परिवार हैं, जिनका पूरा परिवार ही बीमार चल रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें