फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: इहबास में हाईटेक पीए सिस्टम से आसान होगी मरीजों की आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली। दिलशाद गार्डन स्थित मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास) में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और तीमारदारों को अब अस्पताल में सूचना के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अस्पताल परिसर में हाईटेक पब्लिक एड्रेस (पीए) सिस्टम लगाया जाएगा। इसके जरिए ओपीडी, पंजीकरण, जांच, दवा वितरण और अन्य जरूरी सेवाओं से जुड़ी घोषणाएं स्पष्ट आवाज में मरीजों तक पहुंचाई जाएंगी।
इहबास में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इनमें दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, बिहार और राजस्थान के मरीज भी शामिल हैं। ओपीडी और अन्य सेवाओं के लिए परिसर में भीड़ रहने के कारण कई बार मरीजों को अपने नंबर, डॉक्टर के कमरे या संबंधित काउंटर की जानकारी के लिए इधर-उधर जाना पड़ता है। नए पीए सिस्टम से इस परेशानी को कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर हिस्से में पहुंचेगी स्पष्ट आवाज
अस्पताल में मानसिक रोग, न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी समेत कई विभागों में इलाज होता है। मानसिक रोगियों, बुजुर्गों, दिव्यांगों और चलने-फिरने में परेशानी वाले मरीजों के लिए स्पष्ट सूचना विशेष रूप से उपयोगी होगी। मरीज अपनी जगह पर रहते हुए घोषणाएं सुन सकेंगे। बच्चों और उनके अभिभावकों को भी संबंधित विभाग और सेवाओं की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। आपात स्थिति में चिकित्सकों और संबंधित कर्मचारियों को जरूरी सूचना देने के लिए भी सिस्टम का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें