अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रक्षाबंधन पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे जबलपुर और हजरत निजामुद्दीन के बीच विशेष ट्रेन चलाएगा। ट्रेन संख्या 01701 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन विशेष 29 अगस्त को रात 8:20 बजे जबलपुर से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2:25 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01702 30 अगस्त को दोपहर 3:45 बजे निजामुद्दीन से चलेगी और अगले दिन सुबह 9:30 बजे जबलपुर पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में कटनी मुरवारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन और कोसी कलां स्टेशनों पर ठहराव होगा। ट्रेन में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच होंगे। इससे रक्षाबंधन पर मध्य प्रदेश और दिल्ली के बीच यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।