फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रॉला ने फुटपाथ पर सो रहे 4 लोगों को रौंदा, एक की मौत

Fri, 10 Jan 2020 04:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
death - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र में बुधवार रात तेज रफ्तार ट्राला ने फुटपाथ पर सो रहे चार लोगों को रौंद दिया। इनमें से एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य तीन घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं। घटना के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्राला जब्त करते हुए चालक की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार बुधवार रात करीब 1.20 बजे सूचना मिली थी कि मोदी मिल फ्लाईओवर, ओखला-3 में एक तेज रफ्तार ट्राला फुटपाथ पर चढ़ गया है। उसने फुटपाथ पर सो रहे 4 लोगों को रौंद दिया है। 

वे लोग घुमावदार मोड़ पर बने फुटपाथ पर सो रहे थे। ट्राला की चपेट में आने से आदे (60), उसकी पत्नी बनफाती (60), उनका बेटाविकास (13) और लल्लन (55) घायल हुए थे। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


जहां इलाज के दौरान लल्लन की मौत हो गई। पुलिस को मौके पर कोई गवाह नहीं मिला। ऐसे में पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। वह फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें