फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः हनुमान मंदिर में घुसी तेज रफ्तार कार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में रात को चालकों की लापरवाही के चलते कार दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है। इस बार तेज रफ्तार वर्ना कार ने सड़क पर रुकी इटिओज कार में टक्कर मार दी और इसके बाद करोल बाग इलाके में रिज रोड के पास स्थित हनुमान मंदिर में जा घुसी।
विज्ञापन


घटना सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुई। पुलिस ने आरोपी कार चालक प्रभु को गिरफ्तार कर बाद में जमानत पर छोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, हनुमान मंदिर के पास इटिओज का चालक कार में बैठा मोबाइल पर किसी से रास्ता समझ रहा था।

इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार वर्ना कार ने उसे टक्कर मार दी। वर्ना की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद वह रेलिंग को तोड़ते हुए मंदिर के अंदर चली गई। इसकी चपेट में आई इटिओज बीच सड़क पर पहुंच गई।
विज्ञापन


हादसे में दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वर्ना कार में मौजूद दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया। मेडिकल जांच में उनके शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस को कार से शराब की बोतल और नमकीन के पैकेट भी मिले हैं।

उधर, हादसे के बाद कुछ देर तक रास्ता जाम हो गया। हादसे के दौरान वर्ना कार के बैलून खुल गए। इसके चलते उसमें मौजूद लोगों को चोट नहीं लगी। घटना के समय मंदिर के पास भीड़ नहीं थी।
विज्ञापन

स्कॉर्पियो ने मारी बस में टक्कर, बस नाले में गिरी

गुड़गांव से सटे पलवल में नेशनल हाईवे नंबर-दो पर खड़ी यूपी रोडवेज की बस में एक स्कॉर्पियो ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बस हाईवे के साथ बने नाले में जा गिरी और गाड़ी में सवार एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी हालत नाजुक देखते हुए दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह यूपी रोडवेज की एक बस सवारी खाली करने के बाद पलवल स्टेंड के निकट हाईवे के किनारे पर खड़ी हुई थी।

इसी दौरान दिल्ली नंबर की एक स्कॉर्पियो गाड़ी तेज गति से आई और बस में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की यूपी रोडवेज की बस फुटपात को कूदकर नाले में जा गिरी, लेकिन इस समय बस में कोई नहीं होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।

कैंप थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि बस में दुर्घटना के समय चालक-परिचालक भी नहीं थे, लेकिन स्कॉर्पियो गाड़ी में दिल्ली मुबारिकपुर कोटला निवासी कमलेश पने पुत्र विपिन के साथ अपने मायके गांव फुलवाडी में शोक व्यक्त करने के लिए आ रहे थे।

इसी दौरान पलवल बस स्टैंड के निकट उतर प्रदेश रोडवेज की बस खडी थी जिसमें संतुलन बिगड़ जाने से स्कार्पियों बस से जा टकराई। दुर्घटना में स्कॉर्पियों में सवार विपिन व कमलेश गंभीर रुप से घायल हो गए।

घायलों को लोगों ने उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए दिल्ली के लिए रैफर कर दिया गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पंहुच गई और मामले की जांच शुरु कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें