हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने पर वाहन मालिकों द्वारा बरती जा रही लापरवाही को लेकर प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण अब सख्ती के मूड में हैं। प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सचिव भारत भूषण गोगिया ने कहा कि सभी वाहन मालिकों को सरकार की हिदायतों के अनुसार वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगी होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि अकसर देखने में आ रहा है कि वाहन स्वामी अपने नंबर प्लेट लगवाने में लापरवाही बरत रहे हैं। एचएसआरपी सेंटर सेक्टर-11 नजदीक बड़ी संख्या में प्लेटें संबंधित वाहन मालिकों की लापरवाही के कारण यूं ही पड़ी हैं।
उन्होंने वाहन मालिकों से अपील करते हुए कहा कि वह समय रहते उक्त नंबर प्लेट लगवाना सुनिश्चित करें अन्यथा उनके वाहनों का चालान करने के साथ-साथ अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए वाहन मालिक खुद जिम्मेदार होंगे।