फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंतर-मंतर प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय बैठक, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों पर भी चर्चा

Fri, 09 Oct 2026 05:27 PM IST
Rahul Kumar Tiwari एएनआई, नई दिल्ली

सार

जंतर-मंतर पर 10 अक्तूबर को सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के आह्वान से पहले दिल्ली पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय बैठक हुई। वहीं, सीईसी के खिलाफ सात दिनों में दर्ज 27 एफआईआर में बीएनएस की चार धाराओं का सबसे अधिक इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
Delhi police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय बैठक हो रही है। 10 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए यह बैठक बुलाई गई है। वरिष्ठ अधिकारी प्रदर्शन से पहले कानून-व्यवस्था की उभरती स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। बैठक में सुप्रीम कोर्ट की हालिया टिप्पणियों पर भी चर्चा और विचार-विमर्श किया जाएगा।

विज्ञापन


सीईसी के खिलाफ सात दिनों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कुल 27 एफआईआर दर्ज की गईं। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इन मामलों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की चार धाराओं का सबसे अधिक इस्तेमाल किया गया। एफआईआर के संकलन के मुताबिक, धारा 3(5) का इस्तेमाल 22 मामलों में, धारा 223(ए) का 18 मामलों में और धारा 221 व 132 का इस्तेमाल 17-17 मामलों में किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें