फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने सरकार-पैरेंट्स से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

Thu, 10 Jul 2014 12:59 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट में फीस वृद्धि मामले की सुनवाई में बुधवार को तेजी आई। बुधवार को लंबी चली सुनवाई में न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुना। सुनवाई पूरी होने के बाद हाईकोर्ट ने बालभारती और डीपीएसजी की ओर से डाली रिट पर यूपी सरकार और अभिभावकों से तीन हफ्ते में काउंटर याचिका के जरिए जवाब दाखिल करने को कहा है।
विज्ञापन


कोर्ट ने फीस वृद्धि पर किन परिस्थितियों में कार्रवाई की गई, इसका जवाब सरकार से मांगा है। सरकार और अभिभावकों के जवाब दायर करने के एक हफ्ते के अंदर स्कूलों को प्रतिउत्तर दाखिल (रीज्वॉइंडर एफीडेविट) करने को कहा है। हाईकोर्ट ने तब तक स्कूलों के खिलाफ उत्पीड़नात्मक कार्रवाई नहीं करने के आदेश जारी किए हैं।

अभिभावकों ने कहा-मजबूती से रखेंगे पक्ष
हाईकोर्ट के आदेश के बाद डीपीएसजी पैरेंट्स एसोसिएशन काउंटर याचिका की तैयारी में जुट गई है। एसोसिएशन के पदाधिकारी सौरभ सिंघल ने बताया कि कोर्ट ने तीन हफ्ते में उन्हें व सरकार को जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं। अभिभावक हर एक साक्ष्य कोर्ट के सामने रखेंगे।
विज्ञापन


फीस जमा करने पर असमंजस
डीपीएसजी, बालभारती, जयपुरिया सहित तमाम स्कूलों के अभिभावक जुलाई से सितंबर की तिमाही फीस जमा करने को लेकर परेशान हैं। डीपीएसजी सहित बाकी स्कूलों ने अभी नई फी-बुक जारी नहीं की है। स्कूल 70 फीसदी से ज्यादा अभिभावकों के बढ़ी फीस जमा करने का दावा कर रहे हैं, जिसे स्कूल एसोसिएशन ने नकार दिया।

टीएचए के सभी स्कूलों के ऑडिट की करेंगे मांग
ट्रांस हिंडन पैरेंट्स एसोसिएशन की ओर से मानव एवं सासाधन मंत्रालय से टीएचए के सभी स्कूलों का ऑडिट कराने की मांग की जाएगी। जिससे स्कूलों की कमाई और खर्च की सही जानकारी सामने आ सके। एसोसिएशन के संयुक्त सचिव शरद तिवादी ने बताया कि फैसला हुआ है कि हाई कोर्ट का फैसला आने तक अभिभावक फीस का भुगतान नहीं करेंगे।

बुद्धि-शुद्धि को पैरेंट्स ने किया यज्ञ
फीस वृद्धि पर अड़े प्राइवेट स्कूल संचालकों के खिलाफ सड़कों पर उतरने के बाद अब अभिभावकों ने आध्यात्म का रास्ता अख्तियार किया है। अभिभावकों ने दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर में स्कूल संचालकों की बुद्धि की शुद्धि के लिए यज्ञ किया।

वेद विद्यापीठ के आचार्य नित्यानंद के साथ अन्य पंडितों ने मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में आहुति दी। बुद्धि शुद्धि यज्ञ में गाजियाबाद के विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों अभिभावक और आंदोलनरत विभिन्न संस्थाओं केपदाधिकारियों ने शिरकत की। महंत नारायण गिरी ने अभिभावकों से संयम और भगवान में आस्था रखने की अपील की।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें