फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सत्य निकेतन में पास की इमारत गिराने पर तुरंत सुनवाई से हाईकोर्ट का इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
याचिकाकर्ता ने मलबे में लोगों के फंसे होने की जताई आशंका, कोर्ट ने पूछा- इसका आधार क्या है?
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। सत्य निकेतन में छह सितंबर को डेज हॉस्टल पीजी के पास पांच मंजिला इमारत गिरने के बाद पास की इमारत को गिराने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को तत्काल सुनवाई से इन्कार कर दिया। मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस कारिया की पीठ ने कहा कि याचिका अपनी बारी पर सुनी जाएगी।
याचिकाकर्ता के वकील ने अदालत को बताया कि एमसीडी ने हादसे में गिरी इमारत के बेसमेंट का मलबा पूरी तरह हटाए बिना पास की इमारत को गिराने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने आशंका जताई कि मलबे में कुछ लोग अब भी फंसे हो सकते हैं और इसी आधार पर मामले की तत्काल सुनवाई की मांग की। इस पर पीठ ने पूछा कि मलबे में लोगों के फंसे होने की जानकारी का आधार क्या है। अदालत ने कहा कि पास की इमारत को गिराने से पहले अधिकारियों ने उसकी जांच जरूर की होगी। केवल आशंका या अंदाजे के आधार पर याचिका दायर नहीं की जा सकती। पीठ ने वकील से कहा कि याचिका में ठोस आधार होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्य निकेतन में छह सितंबर को मरम्मत के दौरान पांच मंजिला पीजी इमारत ढह गई थी। हादसे में सात लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद एमसीडी ने पास की गर्ल्स पीजी इमारत को भी खतरनाक घोषित कर आठ सितंबर से उसे गिराने का काम शुरू किया। हादसे के बाद इमारत को खाली करा लिया गया था। इससे पहले सात सितंबर को हाईकोर्ट ने मामले की एमसीडी से उच्चस्तरीय जांच कराने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें