फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीब केस की पुरानी रिपोर्ट भेजने पर कोर्ट की फटकार, कहा- मामला जांच के लिए सौंपा, मस्ती के लिए नहीं

Wed, 09 Aug 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नजीब अहमद - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
जेएनयू के छात्र नजीब अहमद की गुमशुदगी के मामले में पुरानी रिपोर्ट पेश करने पर हाईकोर्ट ने सीबीआई को कड़ी फटकार लगाई है। यह वही रिपोर्ट है, जो पिछली तारीख पर पेश की गई थी। अदालत ने कहा कि सीबीआई को जांच के लिए मामला सौंपा गया था न कि मौज मस्ती के लिए। 
विज्ञापन


जस्टिस जीएस सिस्तानी व जस्टिस चंद्रशेखर ने कहा कि मामला 17 जुलाई को इसलिए स्थगित नहीं किया गया था कि जांच एजेंसी वही पुरानी रिपोर्ट पेश कर दे।  खंडपीठ ने एजेंसी को 6 सितंबर को ताजा स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।  

कोर्ट ने सीबीआई से उन लोगों के संबंध में जांच के बारे में पूछा, जिन्होंने नजीब अहमद के गायब होने से पहले उससे मारपीट की थी।  दूसरी ओर, सीबीआई ने कहा कि स्टेटस रिपोर्ट में इस बिंदु की भी जानकारी दी जाएगी। मामले की जांच चल रही है और केस को अंतिम नतीजे तक पहुंचाया जाएगा, लेकिन इसमें थोड़ा समय लगेगा। वे दिल्ली पुलिस द्वारा की गई जांच की भी पड़ताल कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

16 मई को सीबीआई को सौंपा गया था केस

JNU MISSING STUDENT
गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने नजीब अहमद की गुमशुदगी मामले की जांच 16 मई को सीबीआई को सौंपी थी। यह निर्देश नजीब की मां फातिमा नफीस की याचिका पर सुनवाई के बाद दिया गया था। 

नजीब अहमद 15 अक्तूबर 2016 की रात अचानक गायब हो गया था। उसकी मां का कहना है कि नजीब के गायब होने से पहले एबीवीपी के सदस्य छात्रों से उसका झगड़ा हुआ था।       
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें